लाइव न्यूज़ :

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी, अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान पर एक्शन, एनएचआरसी ने हरियाणा डीजीपी को भेजा नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2025 15:55 IST

खबर प्रथम दृष्टया खुलासा करती है कि उक्त प्रोफेसर के मानवाधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकियां दर्ज किये जाने के बाद रविवार को खान को गिरफ्तार कर लिया गया।आतंकी हमले के बाद भारतीय सैन्य बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया।एक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को कहा कि उसने अशोका यूनिवर्सिटी के एक एसोसिएट प्रोफेसर की गिरफ्तारी और उन्हें हिरासत में भेजे जाने के मामले में हरियाणा के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है तथा एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि उसने इस गिरफ्तारी से संबंधित खबर का ‘स्वत: संज्ञान’ लिया है। आयोग ने कहा कि ‘खबर में उन आरोपों का सार है जिनके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है और यह खबर प्रथम दृष्टया खुलासा करती है कि उक्त प्रोफेसर के मानवाधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया है।’

अशोका यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख अली खान महमूदाबाद के वकील और पुलिस ने पहले बताया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालने समेत कड़े आरोपों में दो प्राथमिकियां दर्ज किये जाने के बाद रविवार को खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सैन्य बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया तथा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। एनएचआरसी ने कहा कि उसने ‘20 मई को यह समाचार देखा कि हरियाणा में अशोका यूनिवर्सिटी (एक मानद विश्वविद्यालय) के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया है।’

उसने कहा कि इसलिए, आयोग ने इस कथित घटना का स्वतः संज्ञान लेने के लिए इसे उपयुक्त मामला माना है। तदनुसार, आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहरियाणाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानNHRC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम