लाइव न्यूज़ :

उप्र: स्कूल द्वारा 15 छात्राओं के इलाज के लिए तांत्रिक बुलाए जाने पर हुई कार्रवाई, एनएचआरसी ने जारी किया सरकार को नोटिस

By भाषा | Updated: December 24, 2022 07:50 IST

वहीं इस मामले में दिए गए बयान में यह कहा गया है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करके चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार को एनएचआरसी द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस यहां के 15 छात्राओं की डॉक्टरों के बजाय किसी ‘तांत्रिक’ से इलाज कराने के लिए दिया गया है। नोटिस में यह भी उम्मीद जताई गई है कि राज्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होने चाहिए।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रशासन द्वारा मध्याह्न भोजन करने के बाद 15 छात्राओं के बीमार पड़ने पर उनके इलाज के लिए ‘तांत्रिक’ बुलाए जाने की खबरों पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

आयोग ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए आयोग कहा है कि यदि मीडिया की खबरों की सामग्री सही है, तो यह उन पीड़ित छात्रों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के समान है, जिन्हें स्कूल के प्राधिकारियों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय सरकारी स्कूल में कथित तौर पर अंधविश्वास का शिकार बनाया गया है। 

क्या है पूरा मामला

एनएचआरसी ने एक बयान में बताया कि आयोग ने मीडिया में आई उन खबरों का स्वत: संज्ञान लिया है जिनमें कहा गया था कि स्कूल प्रशासन ने मध्याह्न भोजन करने के बाद बीमार हुईं 15 छात्राओं के इलाज के लिए एक ‘तांत्रिक’ को बुलाया था। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

दोबारा ऐसी घटनाएं न हो इसको भी किया जाएगा सुनिश्चित

बयान में कहा गया कि आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करके चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। बयान के अनुसार, उम्मीद जतायी गई है कि इसमें यह सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए या उठाए जाने वाले कदमों को शामिल किया जाएगा कि राज्य में भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। 

टॅग्स :NHRCuttar pradeshchildchild
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’