लाइव न्यूज़ :

PM मोदी की बैठक से अनुपस्थित रहने वाले डीएम पर कार्रवाई की मांग करते हुए बोले शुभेंदु अधिकारी- क्या पश्चिम बंगाल एक अलग देश है?

By विशाल कुमार | Updated: January 24, 2022 08:31 IST

शनिवार की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के डीएम को समयबद्ध तरीके से सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की सुविधा के लिए बुलाया। हालांकि, इस दौरान बंगाल के डीएम अनुपस्थित थे।

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पत्र लिखेंगेउन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में इस राज्य के किसी भी जिला मजिस्ट्रेट को शामिल नहीं होने दिया गया।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में उन जिलाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे, जो  शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि क्या पश्चिम बंगाल एक अलग देश है? शनिवार को प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में इस राज्य के किसी भी जिला मजिस्ट्रेट को शामिल नहीं होने दिया गया। मैं रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उन जिलाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह करूंगा जिन्होंने पीएम के साथ बैठक में भाग नहीं लिया।

शनिवार की बैठक में, प्रधानमंत्री ने राज्यों के डीएम को समयबद्ध तरीके से सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की सुविधा के लिए बुलाया। हालांकि, इस दौरान बंगाल के डीएम अनुपस्थित थे।

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार के प्रस्तावित आईएएस कैडर नियमों में बदलाव के खिलाफ दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुकी हैं।

अधिकारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीएमसी के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शुभेंदु अधिकारी क्या कहते हैं। राज्य के जिलाधिकारियों के लिए उनके शब्दों का कोई महत्व नहीं है। यह मामला प्रशासन से जुड़ा है और वह राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। जब कोई गंभीरता से नहीं लेता है तो किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में कार्य करना शोभा नहीं देता।

टॅग्स :पश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीशुभेंदु अधिकारीममता बनर्जीDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?