लाइव न्यूज़ :

बलिया में नाबालिग लड़की के बलात्‍कार का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 10:49 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 14 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का गत 12 अगस्त को उसके गांव के ही रहने वाले प्रकाश यादव (18) ने कथित रूप से अपहरण कर लिया। इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत पर प्रकाश यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। हल्दी थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने किशोरी को शुक्रवार को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच करायी और इसके बाद बलिया की एक स्थानीय अदालत में उसका बयान दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि किशोरी ने न्यायालय में दिए बयान में युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- "बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण