लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर मामले में आरोपियों को जेल नहीं भेजा जा रहा क्योंकि मंत्री के खिलाफ उंगली उठ रही है: अखिलेश

By भाषा | Updated: October 7, 2021 11:55 IST

Open in App

लखनऊ, सात अक्टूबर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि लखीमपुर मामले में नामजद आरोपियों को जेल नहीं भेजा जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में गृह राज्य मंत्री के खिलाफ उंगलियां उठ रही हैं।

पीड़ित परिवारों से मिलने लखीमपुर जा रहे अखिलेश ने यहां अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, ''भाजपा सरकार में राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) की ओर उंगली उठ रही है, इसलिए लखीमपुर मामले के आरोपियों को जेल नहीं भेजा जा रहा है।''

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में की जानी चाहिए। चूंकि वह (आरोपी आशीष मिश्रा) गृह राज्य मंत्री के बेटे हैं, इसलिए अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।"

उन्होंने कहा, "क्या आपको लगता है कि जब तक वह (आरोपी के पिता) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं, तब तक किसानों को न्याय मिल सकेगा?"

भाजपा के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है, उन्होंने कहा, "भाजपा राजनीति कर रही है और यह एक होशियार पार्टी है। हम जानना चाहते हैं कि कानपुर के मनीष गुप्ता मामले में क्या किया गया? दोषी पुलिसकर्मी अभी भी फरार हैं।"

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह