लाइव न्यूज़ :

यूपी के जालौन में अन्य वाहन से टक्कर के बाद गड्ढे में गिरी बारातियों से भरी बस, 5 लोगों की मौत व 17 घायल, तस्वीरें आई सामने

By अनिल शर्मा | Updated: May 7, 2023 11:07 IST

यूपी के मुख्यमंत्री ने जालौन में हुए हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार छह मई को रेडर थाना क्षेत्र के मंडेला गांव से एक बारात रामपुरा इलाके के दुतावली आई थी। कुछ बारातियों को लेकर एक बस वापस मंडेला जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह एक गहरे गड्ढे में जा गिरी।

जालौनः उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र में रविवार तड़के बारातियों को ले जा रही एक बस के एक अन्य वाहन की टक्कर लगने और सड़क किनारे खड्ड में जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। 

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि शनिवार छह मई को रेडर थाना क्षेत्र के मंडेला गांव से एक बारात रामपुरा इलाके के दुतावली आई थी। उन्होंने बताया कि आज तड़के लगभग तीन बजे कुछ बारातियों को लेकर एक बस वापस मंडेला जा रही थी, बस माधवगढ़ के गांव गोपालपुरा के पास पहुंची थी कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह एक गहरे गड्ढे में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर माधवगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को रामपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में घायल 17 अन्य लोगों को उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

यूपी के मुख्यमंत्री ने जालौन में हुए हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मृतकों में कुलदीप (36), रघुनंदन (46), सिरोभान (65), करण सिंह (34) और विकास (32) शामिल हैं।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :जालौनसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील