लाइव न्यूज़ :

न्याय तक पहुंच, अब तकनीक तक पहुंच पर निर्भर करती है: भारत के प्रधान न्यायाधीश बोबडे

By भाषा | Updated: April 23, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल सेवानिवृत्त हो रहे, भारत के प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने ऑनलाइन सुनवाइयों के दौरान नई तरह की ''समानता एवं असमानता'' का उल्लेख करते हुए कहा कि ''अब न्याय तक पहुंच, तकनीक तक पहुंच पर निर्भर करती है।''

कोविड-19 महामारी के काल में उच्चतम न्यायालय की कार्यशैली को बेहद तेजी से तकनीक की ओर ले जाने का श्रेय न्यायमूर्ति एस ए बोबड़े को जाता है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अपने ऑनलाइन विदाई समारोह को संबोधित करते हुए भारत के 47वें प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश की शीर्ष अदालत का प्रदर्शन दुनिया में ''सर्वश्रेष्ठ'' रहा क्योंकि इस घातक वायरस के कारण यह अदालत एक दिन के लिए भी बंद नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि महामारी ने उच्चतम न्यायालय को संचार के नए माध्यमों के बारे में सीखने की आवश्यकता पर बल दिया और यह निर्णय लिया गया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई के साथ आगे बढ़ा जाए।

भारत के प्रधान न्यायाधीश ने कहा, '' हमें इसकी आदत हो गई है। ऑनलाइन सुनवाई को लेकर मैंने कुछ असाध्य समस्याओं को भी महसूस किया है और इनमें से एक है नई तरह की समानता, असमानता जो कि पैदा हो गई है।''

महामारी के चलते दुखी महसूस करने वाले युवा वकीलों को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा, '' उम्मीद मत खोइए। जारी रखिए। चीजें बदलेंगी।''

उन्होंने उल्लेख किया कि परिस्थितियां ऐसी हैं कि ''हम सभी तरह के आवश्यक उपकरण एवं तकनीक को अपना सकते हैं।''

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा, '' अगर हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ सहज नहीं होते हैं तो हम खुद को बड़े नुकसान में पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए