लाइव न्यूज़ :

एसीबीएस एशियाई स्नूकर चैंपियनशिपः भारत ने गोल्ड जीता, मलेशिया को 3-1 से कूटकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 20:15 IST

ACBS Asian Snooker Championship: भारत ने हांगकांग-1 को 3-2 से हरा दिया जबकि मलेशिया ने अंतिम चार में पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी।

Open in App
ठळक मुद्देफाइनल में दमानी को थोर चुआन लियोंग से 58-68 से हार का सामना करना पड़ा।थोर चुआन और लिम कोक को हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।आडवाणी ने लिम कोक लियोंग को 66-25 से हराकर वापसी कराई।

ACBS Asian Snooker Championship: कई दफा के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी और बृजेश दमानी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को यहां एसीबीएस एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में मजबूत मलेशिया को 3-1 से हराकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने पिछली बार दो साल पहले ईरान में स्वर्ण जीता था। इस तरह यह भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है। आदित्य मेहता गर्दन की चोट के कारण सेमीफाइनल में नहीं खेल पाए जिसमें भारत ने हांगकांग-1 को 3-2 से हरा दिया जबकि मलेशिया ने अंतिम चार में पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी।

फाइनल में दमानी को थोर चुआन लियोंग से 58-68 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन आडवाणी ने लिम कोक लियोंग को 66-25 से हराकर वापसी कराई। इसके बाद आडवाणी और दमानी ने मिलकर युगल में थोर चुआन और लिम कोक को हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

टॅग्स :गोल्ड मेडलमलेशियाटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

क्रिकेट26 गेंद और 36 रन, 4 ओवर, 19 रन और 5 विकेट?, सीरीज में पहली जीत, टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से कूटा

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी