लाइव न्यूज़ :

जेएनयू हिंसा: नकाबपोश हमलावरों के समूह में शामिल थे ABVP के सदस्य, टीवी स्टिंग में दावा

By भाषा | Updated: January 11, 2020 06:31 IST

वामपंथ की ओर झुकाव रखने वाले छात्र इकाई से संबद्ध एक छात्रा पर भी स्टिंग किया गया है, जिसमें पूर्व जेएनयू छात्रसंघ पदाधिकारी यह कहती हुई दिख रही है कि वह जेएनयू सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स में सर्वर डाउन करने वाले समूह का हिस्सा थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य पांच जनवरी को जेएनयू के छात्रों पर हमला करने वाले नकाबपोश समूह में शामिल थे। यह दावा एक समाचार चैनल ने एक स्टिंग करके किया है। स्टिंग वीडियो में छात्र यह स्वीकार करते हुए दिख रहे हैं कि वे विश्वविद्यालय के साबरमती छात्रावास के बाहर हुई हिंसा में शामिल थे।

आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य पांच जनवरी को जेएनयू के छात्रों पर हमला करने वाले नकाबपोश समूह में शामिल थे। यह दावा एक समाचार चैनल ने एक स्टिंग करके किया है। जेएनयू में हुए उक्त हमले में 35 लोग घायल हुए थे।

समाचार चैनल ‘इंडिया टुडे’ द्वारा किये गए स्टिंग के कथित वीडियो में दिख रहे दो संदिग्धों ने कहा कि वे एबीवीपी के सदस्य हैं और विश्वविद्यालय में ‘बैचलर्स इन फ्रेंच’ की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं एबीवीपी ने यह कहते हुए आरोपों को खारिज कर दिया कि कथित वीडियो में दिख रहे दोनों छात्र उसके सदस्य नहीं हैं।

स्टिंग वीडियो में छात्र यह स्वीकार करते हुए दिख रहे हैं कि वे विश्वविद्यालय के साबरमती छात्रावास के बाहर हुई हिंसा में शामिल थे। एक वीडियो में, एक और संदिग्ध यह स्वीकार करते हुए दिख रहा है कि एबीवीपी के 20 से अधिक सदस्य नकाबपोश समूह का हिस्सा थे।

वामपंथ की ओर झुकाव रखने वाले छात्र इकाई से संबद्ध एक छात्रा पर भी स्टिंग किया गया है, जिसमें पूर्व जेएनयू छात्रसंघ पदाधिकारी यह कहती हुई दिख रही है कि वह जेएनयू सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स में सर्वर डाउन करने वाले समूह का हिस्सा थी।

इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, लेकिन किसी भी छात्र को आरोपी के रूप में नामजद नहीं किया गया है।

जेएनयू हिंसा : एबीवीपी का दावा, उसके सदस्य नहीं थे हमले में शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसके कार्यकर्ता, जिनके नाम जेएनयू हमला मामले में पुलिस ने बतौर संदिग्ध लिए हैं, वे पांच जनवरी को कैम्पस में हुए हमले में शामिल नहीं थे। एबीवीपी ने साथ ही कहा कि वह इसके संबंध में पुलिस के साथ सबूत साझा करेगा।

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को नौ संदिग्धों के चित्र जारी किए थे और साथ ही दावा किया था कि जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष उनमें से एक है। एबीवीपी के विकास पटेल और योगेन्द्र भारद्वाज नौ संदिग्धों में शामिल हैं। जांच में पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने पर जोर देते हुए एबीवीपी ने कहा कि पटेल और भारद्वाज उसके सदस्य हैं लेकिन वे हिंसा में शामिल नहीं थे ।

संगठन ने कहा, ‘‘ पटेल और भारद्वाज घटना के बाद से डरे हुए हैं । वाम कार्यकर्ता उनके नाम लिखे पोस्टर चिपका रहे हैं और उनके लिए मुश्किल पैदा कर रहे हैं । वे हिंसा में शामिल नहीं थे।’’

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषददिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट