लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को सिखाए सबक की कहानी बयां कर रहे अभिनंदन की यूनिट को मिले नए पैच

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 15, 2019 21:05 IST

पैच में दिखाया गया है कि भारतीय वायुसेना का विमान पाकिस्तान के एफ-16 विमान द्वारा दागी गई AMRAAM मिसाइलों को नाकाम कर देता है। इसमें भारतीय विमान के लिए 'फालकन फ्लायर' लिखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की यूनिट को नए पैच मिले।नए पैच पाकिस्तानी वायुसेना को सिखाए सबक की कहानी बयां कर रहे हैं।

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की यूनिट को 'बहादुरी' के प्रतीक नए पैच इस्तेमाल के लिए मिले हैं। ये पैच बीती 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तानी वायुसेना को सिखाए गए सबक की कहानी बयां कर रहे हैं। पैच में दिखाया गया है कि भारतीय वायुसेना का विमान पाकिस्तान के एफ-16 विमान द्वारा दागी गई AMRAAM मिसाइलों को नाकाम कर देता है। इसमें भारतीय विमान के लिए 'फालकन फ्लायर' लिखा गया है। 

बता दें कि इसी वर्ष 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की एक गाड़ी पर हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक से दिया था। जिसमें कहा गया था कि बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा आतंकी शिविर हमले में तबाह हो गया और कई आतंकी मारे गए। भारतीय वायुसेना ने यह एयर स्ट्राइट 26 फरवरी को आधी रात के बाद की थी। 

27 फरवरी को एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने अपने एफ-16 विमान से भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी। इस दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान द्वारा दागी गई एमराम मिसाइलों को टाल दिया था। भारत ने इसके सबूत भी दिखाए थे और पाकिस्तान को भी सौंपे थे। 

भारतीय दावे के मुताबिक विंग कमांडर अभिनंदन अपने विमान से हमला कर पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को गिरा दिया था। जवाबी कार्रवाई के दौरान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को पैराशूट से उतरना पड़ गया था लेकिन वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उतरे थे। इस पर भारत के दबाव के चलते पाकिस्तान को अभिनंदन को वापस सौंपना पड़ा था। अभिनंदन के इस काम ने देश का सीना चौड़ा किया और उनकी बहादुरी को सबने सलाम किया। 

अब अभिनंदन की उस बहादुरी की स्मृतियों को हमेशा ताजा रखने के लिए उनकी यूनिट नए पैच का इस्तेमाल कर रही है।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्सअभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट