लाइव न्यूज़ :

नोएडा-ग्रेटर नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की मांग, 'आप' ने वजहें गिनाते हुए पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2022 20:23 IST

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की मांग रखी है। यह चिट्ठी AAP के गौतम बौद्ध नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन की ओर से लिखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम आम आदमी पार्टी के नेता की खुली चिट्ठी।'आप' के गौतम बौद्ध नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की मांग की।दिल्ली में 'आप' सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गिनाते हुए भूपेंद्र सिंह जादौन रखी ऐसी मांग।

नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक खुली चिट्ठी में आम आदमी पार्टी (आप) की गौतम बुद्ध नगर की इकाई ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की मांग की है।

चिट्ठी में 'आप' के गौतम बौद्ध नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने दावा किया कि इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी की तर्ज पर जिले का विकास सुनिश्चित होगा और लोगों को पानी, बिजली और सार्वजनिक परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त या न्यूनतम लागत पर मिलेंगी।

आप नेता ने लिखा, 'अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं मुफ्त या न्यूनतम कीमत पर उपलब्ध करा रही है लेकिन नोएडा समेत पूरा गौतम बौद्ध नगर जिला इससे वंचित है।'

स्थानीय नेता ने दावा किया, 'दिल्ली की तर्ज पर गरीब बच्चों को सरकारी स्कूलों में भी अच्छे माहौल में अच्छी शिक्षा मिल सकेगी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा मिल सकती है, बुजुर्ग मुफ्त में तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'इसी तरह लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, संपत्ति पंजीकरण आदि जैसी छोटे-मोटे काम के लिए सरकारी कार्यालयों में कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।'

जादौन ने आगे कहा कि यदि उनकी मांग पूरी हो जाती है, तो जिले के लोगों को स्थानीय निगमों के अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार मिलेगा जैसा दिल्ली में लोग करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा में तीन स्थानीय प्राधिकरणों - नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार जिले की प्रतिष्ठा पर एक धब्बा की तरह रहा है।

आप के जिला प्रमुख ने लिखा, 'इसलिए आम आदमी पार्टी की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोएडा सहित पूरे गौतम बौद्ध नगर के दिल्ली में विलय की घोषणा करनी चाहिए।'

बता दें कि 1,442 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले गौतम बुद्ध नगर जिले को गाजियाबाद और बुलंदशहर जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया था। जिले में तीन तहसीलें हैं - सदर (नोएडा), दादरी और जेवर हैं। साथ ही दो शहरें नोएडा और ग्रेटर नोएडा हैं।

टॅग्स :नॉएडाआम आदमी पार्टीदिल्ली-एनसीआरग्रेटर नोएडानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर