लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 'आप' कार्यकर्ताओं ने लगाए प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे, देखें Video

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2023 17:18 IST

रविवार को सीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध कर रहे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध कर रहे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लियासीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया हिरासत में लिए गए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए

नई दिल्ली: दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन के बाहर रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारियों के एक समूह के द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक नारे लगाते हुए दिखाई दिए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए रविवार को सीबीआई के समक्ष पेश हुए, जिसके विरोध में सीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध कर रहे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पास लोधी रोड पर धरने पर आप पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर CBI कार्यालय के पास विरोध करने के इरादे से इकट्ठा हुए। उन्हें रोककर, बैरिकेड्स पार करने की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए वे मुख्य सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात बाधित हुआ।

दिल्ली पुलिस ने कहा, आप कार्यकर्ताओं और नेताओं से जगह खाली करने का अनुरोध किया गया था क्योंकि इलाके में धारा 144 लगाई गई है, लेकिन वे बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने बताया कि आप सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय समेत कुल 50 लोगों (42 पुरुष और 8 महिलाएं) को हिरासत में लिया गया। 

हिरासत में लिए गए महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगाए। इससे पहले पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 'मोदी की कब्र खुदेगी' जैसे नारे लगाए थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीAam Aadmi Partyदिल्ली पुलिसमनीष सिसोदियासंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज