लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने AAP के CM उम्मीदवार को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें कब बताएंगे नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2022 10:28 IST

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बताया कि पंजाब के लिए आप के सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा कब की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआप जल्द ही पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी। राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर केजरीवाल ने दिया बयान। 

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) अगले हफ्ते पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी। 

सुरक्षा को लेकर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता में आती है तो राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। पंजाब के दो-दिवसीय दौरे पर गए केजरीवाल ने ये भी कहा कि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, चाहे वह प्रधानमंत्री हों या कोई और। बता दें, निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से केजरीवाल पंजाब के अपने पहले दौरे पर हैं। 

भगवंत मान को लेकर तेज हुईं अटकलें

वहीं, आप की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और संगरूर के सांसद भगवंत मान के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, लेकिन केजरीवाल जल्द से जल्द नाम की घोषणा करने से हिचक रहे हैं। मालूम हो, आम आदमी पार्टी ने साल 2017 में अपना पहला पंजाब विधानसभा चुनाव बिना किसी सीएम चेहरे के लड़ा था और 20 सीटें जीतकर राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बन गया था। फिलहाल, पार्टी ने पहले ही 117 विधानसभा सीटों में से 109 के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और कहा है कि वह इस बार सीएम चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होंगे और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीपंजाब विधानसभा चुनावअरविंद केजरीवालपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी