लाइव न्यूज़ :

कुमार विश्वास और आशुतोष राज्य सभा की दौड़ से बाहर? AAP लगा सकती है इन तीन नामों पर मुहर

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 2, 2018 15:49 IST

दिल्‍ली में राज्‍यसभा की 3 सीटों के लिए 16 जनवरी को चुनाव होने हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी है।

Open in App

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्‍वास और आशुतोष का नाम राज्यसभा सीट के लिए लगभग कट ही चुका है और इन नामों की जगह तीन अन्य नेताओं ने ले ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आप जल्द ही इन नामों की घोषणा कर राज्‍यसभा के लिए उम्‍मीदवार बना सकती है। दिल्‍ली में राज्‍यसभा की 3 सीटों के लिए 16 जनवरी को चुनाव होने हैं। खबरों के अनुसार, आप नेता सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता और वरिष्‍ठ नेता संजय सिंह को राज्‍यसभा के लिए उम्‍मीदवार बनाया जा सकता है, जिसकी पार्टी जल्द ही घोषणा कर सकती है। 

बताया जा रहा है कि आप की पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी बुधवार को सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता और वरिष्‍ठ नेता संजय सिंह के नामों पर मुहर लगाएगी, जिसके बाद अगले दिन चार जनवरी को ये सभी नामांकन दाखिल करेंगे।राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी है। वहीं, ध्यान रहे दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 66 पर आप ने कब्जा जमाया हुआ है। जाहिर है कि आप को तीनों सीटें हासिल करने में कोई समस्या नहीं आएगी।

आपको बता दें कि सुशील गुप्ता कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं और कुछ ही दिन पहले उन्होंने आप की सदस्यता ली थी। वहीं, एनडी गुप्ता द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष हैं और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जिनकी पिछले दिनों केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली भी तारीफ कर चुके हैं। 

गौरतलब है कि कई दिनों से कुमार विश्‍वास और आशुतोष का नाम राज्यसभा सीटों की उम्मीदवारी के लिए आगे चल रहा था। इसके लिए कुमार विश्वास जमकर प्रचार भी कर रहे थे। लेकिन, हाल ही आप दफ्तर के बाहर विश्वास के कुछ समर्थक ने धरना दे दिया था। खबरों की मानें तो इसके बाद विश्वास के समर्थकों का यह तरीका पार्टी को पसंद नहीं आया और उनके नाम का पत्ता साफ कर दिया। इसके बाद नए नामों के लिए पार्टी ने कदम उठाया। 

टॅग्स :आपकुमार विश्वासदिल्ली समाचारअरविन्द केजरीवाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण