लाइव न्यूज़ :

'पियो पियो': आप नेता ने चुनाव में शराब के इस्तेमाल को दिया बढ़ावा, भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 1, 2022 11:45 IST

भाजपा ने आप नेता सौरभ भारद्वाज का एक वीडियो जारी किया जिसमें वह चुनाव में शराब के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने आप नेता सौरभ भारद्वाज का एक वीडियो जारी किया जिसमें वह चुनाव में शराब के इस्तेमाल को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैंभारद्वाज के वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधापूनावाला ने कहा कि यह सिर्फ गांव का ही नहीं होली और दिवाली का भी अपमान है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज का एक वीडियो जारी किया है जिसमें अरविंद केजरीवाल की पार्टी के ग्रेटर कैलाश से विधायक चुनाव में शराब के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा द्वारा जारी क्लिप में सौरभ भारद्वाज एक कार्यक्रम में बोल रहे हैं, "हम जानते हैं कि कब कुछ इलाकों में शराब बांटी जा रही है जब बांटी जा रही होती है तो हम पुलिस या चुनाव आयोग को इसके बारे में नहीं बताते हैं।"

वो आगे कहते हैं, "हम कहते हैं कि अगर किसी के साथ कुछ अच्छा हो रहा है तो उसे बांटने दो। लोग इसका लुत्फ उठाते हैं। गांवों में जब चुनावी मौसम होता है तो होली-दिवाली जैसा लगता है, हर शख्स 'सेट' होता है। कोई पानी नहीं मांग रहा, सब सोडा मांग रहे हैं। सब कुछ सेट है। इसलिए हम भी किसी को नहीं रोकते। हम कहते हैं, 'पियो पियो, तुम्हारा ही माल है'।"

इसी क्रम में भारद्वाज के वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "आम आदमी पार्टी का एक चौंकाने वाला वीडियो है जिसमें उसके नेता सौरभ भारद्वाज भारत के गांवों में रहने वाले सभी लोगों को शराबी कह रहे हैं और कह रहे हैं कि जब चुनाव आते हैं तो यह उनके लिए होली या दिवाली बन जाता है क्योंकि वे शराब पीकर 'सेट' हो जाते हैं।"

पूनावाला आगे कहते हैं, "यह सिर्फ गांव का ही नहीं होली और दिवाली का भी अपमान है। गांव में रहने वालों का यह भी अपमान है कि वे चुनाव के समय शराब की तलाश में रहते हैं। इस तरह का संरक्षण और प्रचार-प्रसार एक मौजूदा विधायक और आप के नेता द्वारा किया जा रहा है जहां वह चुनाव में शराब और शराब के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं। ये है आम आदमी पार्टी का असली चेहरा।"

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में आप सरकार के दूसरे कार्यकाल में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने शराब घोटाला किया, जहां उन्होंने शराब की दुकानों को गलियों में लगाने की कोशिश की। अब इसी नीति को वे चुनाव में भी बढ़ावा देना चाहते हैं। क्या केजरीवाल भारत के गांवों और ग्रामीणों के खिलाफ दिए गए इस बयान के लिए सौरभ भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? या वह बाहर आकर किसी तरह इसका बचाव करेंगे?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "यह आम आदमी पार्टी' की नीति को दर्शाता है। चुनाव आयोग को इस तरह के बयान पर भी ध्यान देना चाहिए जो आचार संहिता के उल्लंघन में दिया गया है। ये है आप का असली चेहरा; जहां संभव हो वे शराब और शराब को बढ़ावा देते हैं। (अब) चुनाव के समय भी कर रहे हैं।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyदिल्लीशराबliqueur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप