लाइव न्यूज़ :

राघव चड्ढा और संजय सिंह के खिलाफ बड़ी कर्रवाई, राज्यसभा से सभापति जगदीप धनखड़ ने किया निलंबित

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2023 14:54 IST

अशोभनीय आचरण के आरोप में आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक राज्यसभा से निलंबित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा और संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है।यह घटनाक्रम संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन सामने आया है।इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को राज्यसभा से मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

नई दिल्ली: आप सांसद राघव चड्ढा को नियमों के घोर उल्लंघन और अवमाननापूर्ण आचरण के लिए विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक सदन से निलंबित कर दिया गया है। यह घटनाक्रम संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन सामने आया है। सदन ने आप के संजय सिंह के निलंबन को तब तक बढ़ाने के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया जब तक कि परिषद को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट का लाभ नहीं मिल जाता।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, "मैं राघव चड्ढा को परिषद की सेवा से तब तक निलंबित करता हूं जब तक परिषद को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट का लाभ नहीं मिल जाता। मुझे इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजना समीचीन लगता है...24 जुलाई 2023 का निलंबन आदेश वर्तमान सत्र के बाद भी जारी रह सकता है जब तक कि परिषद को विशेषाधिकार समिति की सिफारिश का लाभ नहीं मिल जाता।"

बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को मंगलवार को राज्यसभा से मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। टीएमसी नेता पर ‘अशोभनीय आचरण’ को लेकर यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि सभापति द्वारा जब किसी सदस्य का नाम लिया जाता है तो इसके साथ ही उसके निलंबन की कार्रवाई शुरु हो जाती है।

टॅग्स :राघव चड्ढासंजय सिंहDerek O'Brienराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप