लाइव न्यूज़ :

आप विधायक एलजी के खिलाफ दिल्ली विधानसभा में बिताएंगे आज की रात, देंगे धरना, जानिये क्यों

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 29, 2022 19:48 IST

आप विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अगुवाई में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ जांच की मांग को लेकर विधानसभा में पूरी रात रूकने की तैयारी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आप विधायकों ने सीधा मोर्चा खोला उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ एलजी ने 2016 में 1400 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलने के लिए कर्मचारियों पर दबाव डाला थाआप विधायक इसी आरोप पर एलजी को घेरने के लिए पूरी रात विधानसभा परिसर में देंगे धरना

दिल्ली: देश की राजधानी में केंद्र के प्रतिनिधि उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों की खिंचतान कुछ इस तरह से चल रही है कि आम आदमी पार्टी के विधायक अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ सीधे जंग में उतर गये हैं। जानकारी के मुताबिक विरोध के इसी क्रम में आप विधायक दिल्ली विधानसभा परिसर में पूरी रात रुकने की तैयारी कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक आप विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अगुवाई में उपराज्यपाल वी के सक्सेना के खिलाफ केवीआईसी अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर प्रतिबंधित नोटों को बदलने के मामले में जांच की मांग करेंगे।

इस संबंध में आप विधायक दुर्गेश पाठक ने सोमवार को विधानसभा में आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 2016 में अपने कर्मचारियों पर 1400 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलने के लिए दबाव डाला था, जब वह खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष थे।

आप सूत्रों के अनुसार इस मामले में एलजी वीके सक्सेना को घेरने के लिए सभी आप विधायक आज की रात दिल्ली विधानसभा परिसर में ही रूकेंगे और केंद्र सरकार से उनके खिलाफ जांच की मांग करेंगे।

मालूम हो कि दिल्ली में उपराज्यपाल का पद संभालने के बाद वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की लागू तत्कालीन शराब नीति को भ्रष्टाचार के कटघरे में खड़ा करते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। उसके बाद सीबीआई ने एलजी के आदेश पर मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

सीबीआई ने दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ प्रारंभिक जांच में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जिसके बाद दिल्ली की आप सरकार केंद्र और एलजी पर हमलावर है। आप का कहना है कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना कथित तौर पर आप सरकार को अस्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं। 

वहीं इस मामले में केजरीवाल सरकार पर हमलावर भाजपा का आरोप है कि कोरोना जैसे भयंकर महामारी में दिल्ली में सैकड़ों जानें चली गई और अब केजरीवाल सरकार गली-गली में शराब की दुकान खोलकर इस दिल्ली के कल्चर को बर्बाद करना चाहती है।

इसके साथ ही दिल्ली भाजपा का यह भी आरोप है कि भ्रष्टाचार के नाम पर जनता को ठग कर सत्ता हासिल करने वाले अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर शराब माफियाओं के लिए नई शराब नीति का निर्माण किया ताकि इससे शराब माफियाओं को लाभ मिले और वो भ्रष्टाचार की कमाई कर सकें। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)    

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?