लाइव न्यूज़ :

AAP Rally In Ramlila Maidan Delhi: ‘प्रभु राम के विरोधी’ रामलीला ग्राउंड में', 'आप' की महारैली पर बीजेपी ने जारी किया पोस्टर

By धीरज मिश्रा | Updated: March 31, 2024 10:38 IST

AAP Rally In Ramlila Maidan Delhi: तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ की थीम पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के द्वारा महारैली हो रही है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के नेता शामिल हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप की महारैली पर बीजेपी ने जारी किया पोस्टर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह 'लोकतंत्र बचाओ' रैली नहीं बल्कि असल में यह 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली हैआप ने कहा कि रैली का संदेश ये है कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है

AAP Rally In Ramlila Maidan Delhi: तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ की थीम पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के द्वारा महारैली हो रही है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के नेता शामिल हो रहे हैं। इन सबके बीच इस रैली पर बीजेपी ने हमला किया है। बीजेपी दिल्ली ने एक पोस्टर जारी कर निशाना साधा। बीजेपी ने पोस्ट जारी करते हुए कहा कि प्रभु राम के विरोधी रामलीला ग्राउंड में। फोटो में इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं के चेहरे हैं।

आप की महारैली पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह 'लोकतंत्र बचाओ' रैली नहीं बल्कि असल में यह 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली है।

रैली पर क्या कहते हैं आप के नेता

आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि रैली का संदेश ये है कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। इस समय जो कोई भी भारत माता से प्यार करता है, जो कोई भी चाहता है कि भारत का संविधान बचे, वो हर व्यक्ति आज रैली का हिस्सा बनेगा। हम सभी को एक होना होगा।

आप मंत्री आतिशी ने कहा कि सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है। लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता इसमें हिस्सा लेंगे। देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईNew Delhiनई दिल्ली रेलवे स्टेशनभारतआतिशी मार्लेनाभगवंत मानराहुल गांधीतेजस्वी यादवअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप