लाइव न्यूज़ :

'हवाएं भी हैरान हैं साहब'- CBI छापेमारी पर मनीष सिसोदिया ने PM मोदी का शेयर किया पुराना वीडियो, कही यह बात

By आजाद खान | Updated: August 21, 2022 11:54 IST

इस पुराने वीडियो में पीएम मोदी ने उस समय गुजरात में हो रहे सीबीआई की छापेमारी को लेकर केन्द्र पर निशाना साधा था। वीडियो में उन्होंने सीबीआई के रोल पर भी सवाल उठाया था।

Open in App
ठळक मुद्देअपने पर हो रहे सीबीआई की छापेमारी पर मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में शिक्षा मंत्री ने पीएम मोदी की एक पुरानी वीडियो भी शेयर की है। उन्होंने अपने पर हो रही सीबीआई छापे को पीएम मोदी के सीएम समय हो रहे छापेमारी से जोड़ा है।

नई दिल्ली:सीबीआई (CBI) की छापेमारी पर शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने पीएम मोदी का पुराना वीडियो शेयर कर शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी का वह वीडियो शेयर किया है जब वह गुजरात के सीएम थे और उस समय वहां पर सीबीआई की छापेमारी हो रही थी। 

शिक्षा मंत्री ने इस वीडियो को शेयर कर पीएम मोदी को उनकी ही बात उन्हें याद दिलाई है। आपको बता दें मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई की छापेमारी के बाद भाजपा-आप आमने सामने है। ऐसे में दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हलमे कर रहे है। 

मनीष सिसोदिया ने क्या ट्वीट किया है

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी के पुराने वीडियो को शेयर करते हुए शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, "माना कि धीरे धीरे तो, मौसम भी बदलते रहते हैं, आपकी रफ्तार से तो, हवाएं भी हैरान हैं साहब।"

दरअसल, मनीष सिसोदिया ने जो वीडियो शेयर किया है वह पीएम मोदी का उस समय का वीडियो है जब वे गुजरात के सीएम थे। उस समय केन्द्र में कांग्रेस की राज थी और ऐसे में उस समय में गुजरात में सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी होती थी। 

इसी छापेमारी और सीबीआई के रोल पर पीएम मोदी इस वीडियो में बोल रहे थे। आपको बता दें कि अपने पर हो रहे छापेमारे को मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी के इस बयान वाले वीडियो से जोड़ा है। 

सीबीआई पर भरोसा नहीं- पुराने वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था

इस वीडियो में पीएम मोदी ने उस समय हो रहे सीबीआई की छापेमारी को लेकर केन्द्र पर निशाना साधा था। ऐसे में उन्होंने था कि सीबीआई का राजनीतिकरण, उसका दुरुपयोग और जनता को परेशान करने के लिए जो कारनामे चलाए जा रहे हैं, इसका कभी न कभी तो जवाब देना होगा। 

वीडियो में पीएम मोदी ने सीबीआई पर भी हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि अपनी राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए सीबीआई गुजरात के अधिकारी और मंत्रियों को परेशान कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि लोकतंत्र की मर्यादाओं में रहकर आप सही कार्रवाई नहीं कर रहे है। उन्होंने सीबीआई पर से भरोसा उठने की भी बात कही थी।  

टॅग्स :मनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyनरेंद्र मोदीवायरल वीडियोगुजरातसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह