लाइव न्यूज़ :

3 से 4 हजार वर्षों में सबसे बड़ी पलटू पार्टी है "आप", BJP का केजरीवाल और सिसोदिया पर हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2022 07:28 IST

आप पर आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने 144 करोड़ रुपए ‘‘माफ’’ किए है, जो शराब के कारोबारियों पर सरकार का बकाया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला जारी है। ऐसे में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप को सबसे बड़ी यू-टर्न या पल्टू पार्टी कहा है। पात्रा ने आप पर शराब कारोबारियों का 144 करोड़ रुपए ‘‘माफ’’ किए जाने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला जारी रखते हुए गुरुवार को कहा कि दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) 3,000-4,000 वर्षों के मानव इतिहास की सबसे बड़ी ‘‘यू-टर्न (अपने रुख से पलट जाने वाली)’’ पार्टी है। 

भाजपा ने केजरीवाल और सिसोदिया दोनों से शराब नीति पर कई सवाल किए और पूछा कि ‘आप’ सरकार ने इस मामले पर एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को क्यों खारिज कर दिया है। 

संबित पात्रा ने क्या कहा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिसोदिया के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी से गुजरात में ‘‘आप’’ के मत प्रतिशत में इजाफे संबंधी केजरीवाल के दावों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘फिर से नौटंकी शुरू हो गई।’’ 

दिल्ली सरकार के दस्तावेजों का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पुरानी आबकारी नीति के तहत खुदरा दुकानदारों को व्हिस्की की एक बोतल पर 33 रुपए मिलते थे और 330 रुपए सरकार के पास जाते थे, लेकिन नई नीति में दुकानदारों को 363 मिलने लगे जबकि सरकारी खाते में सिर्फ आठ रुपए ही जाते थे। 

‘आप’ सरकार ने 144 करोड़ रुपए ‘‘माफ’’ किए- संबित पात्रा

पात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार ने 144 करोड़ रुपए ‘‘माफ’’ किए, जो शराब के कारोबारियों पर सरकार का बकाया था, लेकिन यह सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान शहर में फंसे प्रवासी कामगारों के लिए घरेलू यात्रा टिकट खरीदने में विफल रही। 

केजरीवाल ने क्या दावा किया था

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा का जवाब देते हुए केजरीवाल ने यह दावा भी किया था कि सीबीआई पर सिसोदिया को गिरफ्तार करने का दबाव है और यदि ऐसा होता है तो गुजरात में उनकी पार्टी के मत प्रतिशत में और वृद्धि होगी। पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘आप’ के हर नेता की गिरफ्तारी के पहले केजरीवाल ‘‘इसी प्रकार का ड्रामा’’ करते हैं। 

संबित पात्रा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का हवाला दिया और कहा कि जब उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा था तब केजरीवाल ने उन्हें ‘‘कट्टर ईमानदार’’ बताया था। सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी को प्रताड़ित किए जाने के केजरीवाल के दावों पर तंज कसते हुए पात्रा ने कहा, ‘‘3,000-4,000 वर्षों के मानव इतिहास में सबसे बड़ी यू-टर्न या पल्टू पार्टी कोई है तो ये अरविंद केजरीवाल जी की ‘आप’ है।’’  

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियागुजरातसंबित पात्राBJPsambit patra
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर