लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: आप ने इसुदान गढ़वी को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, जानिए उनके बारे में सबकुछ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 4, 2022 15:16 IST

गुजरात में सीएम पद के लिए इसुदान गढ़वी के अलावा गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया और पार्टी महासचिव मनोज सोरठिया भी रेस में थे लेकिन इटालिया और सोरठिया की दावेदारी को दरकिनार करते हुए गढ़वी ने बाजी मार ली है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में आप ने सीएम पद के चेहरे के तौर पर इसुदान गढ़वी के नाम की घोषणा कीआप सीएम पद के लिए इसुदान गढ़वी के अलावा गोपाल इटालिया और मनोज सोरठिया भी रेस में थेअरविंद केजरीवाल ने गुजरात सीएम चेहरे का ऐलान किया तो भगवंत मान भी साथ में थे

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक गुजरात में सीएम पद के चेहरे के तौर पर इसुदान गढ़वी पार्टी की ओर से जनता के बीच में पार्टी के लिए वोट मांगने जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक गुजरात में सीएम पद के लिए इसुदान गढ़वी के अलावा गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया और पार्टी महासचिव मनोज सोरठिया भी रेस में थे लेकिन आप प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इटालिया और सोरठिया की दावेदारी को दरकिनार करते हुए इसुदान गढ़वी पर भरोसा जताया है।

अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के सीएम चेहरे का ऐलान किया तो उस समय उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। अरविंद केरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता से मिली राय को ध्यान रखते हुए पार्टी ने फैसला किया है गया है कि इसुदान गढ़वी को गुजरात में सीएम का चेहरा बनाया जाए।

इसुदान गढ़वी ने पार्टी द्वारा अपने नाम का ऐलान सीएम पद के लिए होने के बाद अरविंद केरीवाल को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया और कहा, "मुझ पर विश्वास रख मेरे जैसे आम आदमी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सोपने के लिए में आम आदमी पार्टी, अरविन्द केजरीवाल जी और खास कर गुजरात की जनता को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हु। में वचन देता हू की जनता का सेवक बन सदैव लोकहित के काम करूंगा।"

जानकारी के मुताबिक इस साल जून में आप दामन थामने वाले इसुदान गढ़वी पेशे से पत्रकार और टीवी एंकर रहे हैं। आप द्वारा सीएम पद के गुजरात की जनता के बीच कराये गये सर्वेक्षण में गढ़वी को 73 फीसदी वोट मिले हैं। मालूम हो इससे पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में इसी तरह का प्रयोग किया था और भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था।

मालूम हो कि गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव अगले महीने दो चरणों में संपन्न होंगे। इसमें से पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को तय हुआ है। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :इसुदान गढ़वीआम आदमी पार्टीगुजरातअरविंद केजरीवालभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो