लाइव न्यूज़ :

AAP ने कतरे कुमार विश्वास के पर, राजस्‍थान प्रभारी पद से हटाया

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 11, 2018 15:24 IST

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कुमार विश्वास को समय की कमी है। वह अपने पद के अनुकूल समय नहीं दे पा रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैलः कविता के जरिए राजनीति में आए कुमार विश्वास को आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्‍थान के प्रभारी पद से हटा दिया है। माना जा रहा है कि इसके साथ ही कुमार विश्वास का आप में कद और घटा दिया गया है। आप प्रवक्ता आशुतोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के बताया है कि कुमार को वक्त कम देने के चलते पदमुक्त किया गया है।

कुमार विश्वास को हटाकर आप ने दीपक वाजपेयी को राजस्‍थान का नया प्रभारी बनाया है। उल्लेखनीय है कि राजस्‍थान में इसी साल चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी की नजर प्रदेश में विस्तार करने पर है। लेकिन आशुतोष के अनुसार कुमार संगठन को ज्यादा वक्त नहीं दे पा रहे थे।

इससे पहले राज्यसभा ना भेजे जाने से कुमार विश्वास ने खुलकर आप मुखिया अरविंद केजरीवाल और पार्टी से नाराजगी जताई थी। कुमार विश्वास कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आए सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेजेने का तीखा विरोध किया था।

(इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक विधानसभा 2018 में JDU को येदियुरप्पा स्वीकार नहीं, अपनी पार्टी के प्रचार को उतरेंगे खुद नीतीश कुमार)

उस दौरान कुमार विश्वास ने कहा था कि सार्वजनिक जीवन में उनकी उपलब्धियों में आम आदमी पार्टी महज एक हिस्सा भर है। उनके अनुसार पार्टी ही उनके लिए सबकुछ नहीं है। वह अपने विचारों, अपने स्टैंड को लेकर स्वाभिमानी हैं, भावुक हैं।

उस दौरान एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने कहा था कि उन्हें आदेशों के पालन में कभी ज्यादा दिलचस्पी नहीं रही। ऐसे में अगर किसी दिन उन्हें उपेक्षित या अपमानित महसूस होगा, वह पार्टी से विदा ले सकते हैं।

कुमार विश्वास ने कविता में दिया जवाब, बताया- षड़यंत्रकारी

पार्टी में कद घटाने और पर कतरने के बाद कुमार विश्वास ने अपनी कवि अंदाज में इसका कटाक्ष किया है। उन्होंने एक कविता ट्वीट कर के अपने साथ षड़यंत्र होने का संकेत किया है।

कौन हैं राजस्‍‌थान आप के नये प्रभारी दीपक वाजपेयी

दीपक वाजपेयी इंडिया अगेंस्ट करप्‍शन आंदोलन के समय अपनी 20 साल की पत्रकारिता की नौकरी छोड़कर आए थे। साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्हें मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी मिली थी। तब आप ने 70 में 67 सीटें जीती थीं। पिछले साल राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राघव चड्ढा को हटाकर दीपक वाजपेयी को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया था। दीपक कानपुर से पढ़े लिखे हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीकुमार विश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप