लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 27 साल सत्ता में रहने के बाद 'अहंकारी' हो गई है भाजपा: आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 6, 2022 17:04 IST

गुजरात में इस साल के आखिरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल चुनाव के लिए अपने अभियान के तहत राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देआप प्रमुख राज्य में इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान के तहत गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।केजरीवाल ने जामनगर शहर के व्यापारियों और दुकानदारों के साथ टाउन हॉल बैठक कर उनके मुद्दों पर चर्चा की।केजरीवाल ने कहा कि भाजपा 27 साल से गुजरात पर राज कर रही है, वे अहंकारी हो गए हैं।

गांधीनगर: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गुजरात में लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 'अहंकारी' करार दिया। 'लट्ठा' घटना के पीड़ितों से मिलने में गुजरात के मुख्यमंत्री की विफलता पर सवाल उठाने से पहले उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों के पास अब एक "विकल्प" है।

गुजरात में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल से गुजरात पर राज कर रही है, वे अहंकारी हो गए हैं। उनका लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते 'लट्ठा' (नकली शराब) की घटना के पीड़ितों से मिला, जबकि (गुजरात) सीएम उनसे मिलने भी नहीं गए। अब एक विकल्प है।"

आप प्रमुख राज्य में इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान के तहत गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले केजरीवाल ने जामनगर शहर के व्यापारियों और दुकानदारों के साथ टाउन हॉल बैठक कर उनके मुद्दों पर चर्चा की। आम आदमी पार्टी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "रविवार को आप प्रमुख आदिवासी बहुल छोटाउदपुर जिले के बोडेली कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।"

बयान में कहा गया, "वह राज्य के लोगों के लिए एक और गारंटी की भी घोषणा करेंगे, जिसे पार्टी सत्ता में आने के बाद लागू करेगी।" अपनी पहले की यात्राओं के दौरान केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी ने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की गारंटी और राज्य के युवाओं के लिए मासिक बेरोजगारी भत्ता जैसी गारंटी दी थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi PartyगुजरातBharatiya Janata PartyGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं