लाइव न्यूज़ :

AAP के अमानतुल्लाह खान की जीत पर मेरठ में जश्न मना रहे थे परिवार वाले, UP पुलिस पर पिटाई व महिला से अभद्रता करने का आरोप, जानें पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2020 10:29 IST

दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले अमानतुल्लाह खान मूल रूप से मेरठ के अफगानपुर के निवासी हैं। दिल्ली चुनाव-2020 में आप को 62 सीटें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमानतुल्लाह खान के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने ने मारपीट करने के साथ अभद्रता भी की।आरोपों पर मेरठ पुलिस ने कहा है- आरोप में कोई सच्चाई नहीं है कि पुलिस टीम ने रात में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव  में आम आदमी पार्टी (AAP) के जीते विधायक अमानतुल्लाह खान के परिजन और परिवार वालों ने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार थे और जीते हैं। अमानतुल्लाह के परिजनों का आरोप है कि मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के आगवानपुर गांव में वह जीत का जश्न मना रहे थे उसी वक्त यूपी पुलिस ने उनकी पिटाई की है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार (11 फरवरी) की रात को यूपी पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के जीत का जश्न मना रहे परिजनों और परिवालों के साथ ना सिर्फ पिटाई की बल्कि बदसलूकी भी की है। यूपी पुलिस पर ये भी आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के साथ भी बूरा बर्ताव किया है और गालियां दी हैं। 

परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने ने मारपीट करने के साथ अभद्रता भी की। उनका कहना है कि वह अमानतुल्लाह खान की जीत पर जश्न मना रहे थे और मिठाई बांट रहे थे, तभी पुलिस वहां पहुंची और अभद्रता व मारपीट करने लगी। परिवार की एक महिला का आरोप है, एक पुलिस वाले ने उसे उसके बाल पकड़ कर खींच कर घर से बाहर निकाला। 

जानें यूपी पुलिस ने आरोपों पर क्या दी सफाई

परीक्षितगढ़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी कैलाश चंद्र ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कुछ ग्रामीण इस क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के बावजूद विजय जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे थे। परिवार के खिलाफ "निषेध आदेशों का उल्लंघन करने" के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

कैलाश चंद्र ने कहा- ''हमें जानकारी मिली थी कि लोगों का एक समूह AAP के अमानतुल्लाह खान की जीत का जश्न मनाने के लिए जुलूस निकालने की योजना बना रहे हैं। हमने उनसे पूछा कि निषेधात्मक आदेश लागू नहीं हैं, लेकिन उन्होंने नहीं सुना। इसलिए हमने उनमें से नूरुल्लाह खान सहित  13 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। चंद्र ने कहा कि इस आरोप में कोई सच्चाई नहीं है कि पुलिस टीम ने रात में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020: आप की प्रचंड जीत 

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला।   

टॅग्स :मेरठदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020ओखलाआम आदमी पार्टीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल