लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने दस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जानिए किसे मिला टिकट

By शिवेंद्र राय | Updated: August 2, 2022 14:15 IST

साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी राज्य में लगातार अपना संगठन मजबूत करने लिए भी काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआप ने गुजरात विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कीआप की पहली लिस्ट में 10 उम्मीदवारों की घोषणाकेजरीवाल ने विकास के दिल्ली मॉडल का हवाला दिया

नई दिल्ली: इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधान सभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने राज्य के विधान सभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। पहली लिस्ट में दस उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए देओदर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमाल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन राठवा, बेचराजी से सागर राबरी, राजकोट ग्रामीण से वशराम सागठिया, कामरेज से राम धादुक, राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरासिया, गारियाधर से सुधीर वघानी, बारदोली से राजेंद्र सोलंकी और नरोदा से ओम प्रकाश तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने गुजरात में  संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात के दौरे कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो वह गुजरात के लिए क्या करेगी।

दिल्ली मॉडल का हवाला दिया

अरविंद केजरीवाल ने अपने गुजरात के दौरे के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता के पास चुनने के लिए दो मॉडल हैं। एक भाजपा का गुजरात मॉडल और दूसरा हमारा दिल्ली मॉडल। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का मॉडल चुनने पर जहरीली शराब और मौत मिलेगी। आप का दिल्ली मॉडल चुनने पर विकास और रोजगार मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि  मैं गुजरात के लोगों को रोजगार की गारंटी देता हूं। राज्य के हर बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। जिन लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी उन्हें हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे।

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनावों में मिली शानदार सफलता के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। इस साल गुजरात के अलावा हिमाचल में भी चुनाव होने हैं। केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने की पुख्ता तैयारियों में जुटी हुई है। फिलहाल 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 111 और कांग्रेस के 63 सदस्य हैं। राज्य में कांग्रेस की कमजोर स्थिति को देखते हुए आप की नजर उसके वोट बैंक पर है। पार्टी इसी हिसाब से अपनी आगे की रणनीति भी बना रही है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyगुजरातकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव