लाइव न्यूज़ :

क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है आम आदमी पार्टी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 16, 2022 21:53 IST

पंजाब की नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है। जानेमाने स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी पंजाब से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती हैइसके अलावा पंजाब सरकार हरभजन सिंह को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वीसी भी बना सकती हैपंजाब में राज्यसभा की कुल 5 सीटें अगले महीने रिक्त होने वाली हैं

दिल्ली: पंजाब की नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है। जानेमाने स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब की नवगठित मान सरकार हरभजन सिंह को खेल यूनिवर्सिटी की भी कमान थमा सकती है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के लोगों से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का वादा किया था।

क्रिकेट की दुनि्या में भज्जी के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पंजाब चुनाव में जीत दर्ज करने के फौरन बाद आम आदमी पार्टी को जीत के लिए बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा था, "आम आदमी पार्टी को पंजाब जीतने के लिए और मेरे मित्र भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई हो। यह जानकर बहुत खुशी हुई की नये चीफ मिनिस्टर शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में पद की शपथ लेंगे। क्या तस्वीर होगी। माता जदी के लिए गर्व का क्षण होगा।" 

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बुधवार को शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पहुंचे। इसके अलावा मान के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए उनकी मां और पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर भी अमेरिका से भारत आए थे। 

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सियासत में आतिशी पारी खेलते हुए विधानसभा की 117 सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की थी।

राज्य की 5 राज्यसभा की सीटों अगले महीने रिक्त होने वाली हैं और इसके लिए चुनाव आयोग पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है। राज्यसभा के लिए की कुल 5 सीटों के लिए पंजाब में 31 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इस कारण उम्मीद की जा रही है कि राज्यसभा में इन 5 सीटों की मदद से आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या 3 से 8 हो जाएगी। 

टॅग्स :हरभजन सिंहपंजाबभगवंत मानआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party Rajya Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील