लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के गढ़ गुजरात में 'आप' सियासी पांव जमाने को तैयार, पार्टी से जुड़ेंगे हार्दिक समेत कई पाटीदार नेता!

By महेश खरे | Updated: March 3, 2020 08:01 IST

गोपाल राय पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेताओं और हार्दिक पटेल से मिलेंगे. आंदोलन के कई नेता इस समय कांग्रेस या भाजपा में हैं, लेकिन ज्यादातर ये नेता वर्तमान पार्टी में अपनी उपेक्षा के कारण असंतुष्ट हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) गुजरात की सियासत में पांव जमाने की तैयारी में है. इस साल के अंत में राज्य की स्थानीय निकाय संस्थाओं के चुनाव होने हैं और 'आप' इस मौके का फायदा उठाने का इरादा रखती है.

आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात की सियासत में पांव जमाने की तैयारी में है. इस साल के अंत में राज्य की स्थानीय निकाय संस्थाओं के चुनाव होने हैं और 'आप' इस मौके का फायदा उठाने का इरादा रखती है. 'आप' के नेता गोपाल राय जल्द ही गुजरात प्रवास पर आने वाले हैं. वे यहां 10-15 दिन रूककर पार्टी के लिए संभावनाएं तलाशेंगे.सूत्रों के अनुसार राय, हार्दिक पटेल समेत पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेताओं से मिलेंगे. आंदोलन के कई नेता इस समय कांग्रेस या भाजपा में हैं, लेकिन ज्यादातर ये नेता वर्तमान पार्टी में अपनी उपेक्षा के कारण असंतुष्ट हैं. ऐसे नेताओं को आम आदमी पार्टी अपने से जोड़ने का प्रयास सकती है. कुछ नेताओं से तो प्रारंभिक बातचीत हो भी चुकी है.

बता दें कि इससे पहले वर्ष-2014 में भी 'आप' नेतृत्व ने गुजरात चुनाव में भाग्य आजमाया था लेकिन उसे जनता ने खास तरजीह नहीं दी थी. अब दिल्ली के चुनावी संग्राम में भारी सफलता से उत्साहित 'आप' नेतृत्व ने गुजरात में अपनी जमीन तलाशने के इरादे से मैदान में उतरने का संकेत दिया है. 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीहार्दिक पटेलगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम