लाइव न्यूज़ :

पंजाब में आप ने 500 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की, केजरीवाल बोले- सभी वादे पूरे करेंगें

By शिवेंद्र राय | Updated: January 27, 2023 17:49 IST

500 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने लोगों को संबोधित भी किया और कहा कि पंजाब चुनाव के समय पार्टी ने लोगों से जो भी वादे किए थे वो सब पूरा करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में आम आदमी पार्टी ने शुरू किया मोहल्ला क्लीनीकएक साथ 500 आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत हुईअरविंद केजरीवाल ने शुरू की योजना

अमृतसर: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर 500 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की है। इसके लिए शुक्रवार को केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अमृतसर पहुंचे थे। इन मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त दवाई और टेस्ट की सुविधा उपलध है। यहां सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे डॉक्टर मरीजों को देखेंगे।

इस मौके पर केजरीवाल ने लोगों को संबोधित भी किया और कहा कि पंजाब चुनाव के समय पार्टी ने लोगों से जो भी वादे किए थे वो सब पूरा करेगी। केजरीवाल ने कहा,  "पंजाब के लोगों से हमने जो वायदे किए थे उसको हम पूरा कर रहे हैं और इन्ही में से एक वादा था मोहल्ला क्लीनिक का। मुझे खुशी है कि मेरे छोटे भाई भगवंत मान ने वह काम करके दिखाया है। हमारी सरकार ने आपसे चुनाव के समय जो भी वायदे किए थे उन्हें हम 5 साल के अंदर-अंदर पूरा करेंगे। यह हमारी आने वाली गारंटी है।"

मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह भगत सिंह के सपनों को साकार करने की कोशिश में जुटे हैं। भगवंत मान ने आगे कहा, "हमें अंग्रेजों ने नहीं लूटा, हमें अपने ही लूट गए और आम आदमी पार्टी इसे खत्म करने की कोशिश में जुटी है। पंजाब के डीसी को आर्डर दिया है कि वह एक हफ्ते में दो दिन पंजाब के गांव में बैठकर काम करें जिससे गांव के लोग आसानी से अपने काम करवा सकें। इसको 'आपकी सरकार, आपके द्वार' का नाम दिया जाएगा।"

मोहल्ला क्लीनिक में इलाज के बारे में बताते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा, "सबसे पहले आपको रजिस्टर किया जाएगा और आपको एक टोकन दिया जाएगा। उसके बाद आपका जब नंबर आएगा तो आप डॉक्टर के पास जाएंगे। डॉक्टर आपका चेकअप करेगा, जो दवाईयां होंगी वह आपको लिखकर देगा और जितने भी आपके टेस्ट होने हैं वह आपको लिखकर देगा। इसी के साथ आपका पूरा डाटा कंप्यूटर पर भी दर्ज कर लिया जाएगा।" स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ये भी बताया कि इलाज के लिए जितनी दवाइयां लिखी होंगी वह सब भी मोहल्ला क्लीनिक के अंदर मुफ्त में दी जाएंगी।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालपंजाबभगवंत मानMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी