लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः जीतन राम मांझी ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ, पहला विधानसभा सत्र 23 नवंबर से, जानिए क्या होता है काम

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2020 14:58 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में आज राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में शपथ दिलाई.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक मांझी प्रोटेम स्पीकर के रूप में सदन का संचालन करेंगे. 17वें विधानसभा के पहले सत्र के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है.प्रोटेम स्पीकर के रूप में मांझी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे. 

पटनाः बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहला विधानसभा सत्र 23 नवंबर से शुरू होगा. ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में आज राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में शपथ दिलाई.

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक मांझी प्रोटेम स्पीकर के रूप में सदन का संचालन करेंगे. उन्हें 17वें विधानसभा के पहले सत्र के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है. प्रोटेम स्पीकर के रूप में मांझी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे. जीतन राम मांझी विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक वे प्रोटेम स्पीकर के रूप में सदन का संचालन करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 25 नवम्बर को होना है.

लगभग तय है कि 25 नवंबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब से विधायक नंद किशोर यादव स्पीकर बनेंगे. राजभवन में हुए सादे समारोह में शपथ लेने के बाद जीतन राम मांझी विधानसभा पहुंचे जहां विधानसभा सचिव ने स्वागत किया. यहां मांझी ने कहा कि पिछले 34 सालों से सदन का सदस्य हूं, इसलिए वरिष्ठता के आधार पर मुझे प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है.

जबतक विधानसभा अध्यक्ष नहीं बनाये जाते नए सदस्यों को शपथ दिलाने का काम करुंगा. सौभाग्य है जहां 34 साल रहे वहां इस पद पर बैठने का मौका मिला. यहां बता दें कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 126 सीटों के साथ राजग ने बहुमत हासिल किया है.

इसमें भाजपा 74, जदयू, 43, हम-वीआईपी 4-4 और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं. जबकि महागठबंधन 110 सीटें जीतने में सफल हुई है. इसमें राजद 75, कांग्रेस 19 और वाम दल-16 सीटें जीतने में सफल हुए है. साथ ही अन्य एआईएमआईएम-5, बसपा-1, लोजपा-1 के खाते में गई है.

बिहार विधानसभा और विधान परिषद का सत्र 23 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान पहले दो दिन नए निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. साथ ही 25 नवंबर को नए स्पीकर भी इस दौरान पद ग्रहण करेंगे. इसके अगले दिन 26 को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. 27 को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडीमुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर