लाइव न्यूज़ :

Aaj ki Taja Khabar: सलमान खुर्शीद ने कहा- कांग्रेस में कोई नेतृत्व संकट नहीं, सोनिया और राहुल गांधी को सभी का समर्थन हासिल है

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2020 15:18 IST

Open in App

देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 22 नवंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 90 लाख के पार हो गए हैं। कई राज्यों में कोरोना मामले के बढ़ने के संकेत मिले हैं। इसके बाद विभिन्न राज्यों का सरकारों ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह के चेन्नई दौरे का आज दूसरा दिन होगा। आज अमित शाह सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, G-20 समिट का भी आज दूसरा और आखिरी दिन है। इस समिट की अध्यक्षता सऊदी अरब कर रहा है। कोरोना महामारी के कारण ये समिट इस बार वर्चुअल ही हो रहा है। पढ़ें आज दिन भर की हर अपडेट...

23 Nov, 20 09:10 AM

हम 'अखंड भारत' में विश्वास करते हैं। हम यह भी मानते हैं कि कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस

22 Nov, 20 03:21 PM

कांग्रेस में नहीं है कोई नेतृत्व संकट: सलमान खुर्शीद

बिहार चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर उठ रहे सवालों के बीच वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी में नेतृत्व का कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी के लिए सबका समर्थन है। खुर्शीद ने ये बात पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कही है।

22 Nov, 20 02:45 PM

भारती सिंह और उनकी पति को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र: मुंबई की एक अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को 4 दिसंबर तक के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एनसीबी ने कल इनके घर छापा मारा था और गांजा भी बरामद किया था। दोनों ने एनसीबी के सामने गांजा सेवन करने की भी बात स्वीकार की है।

22 Nov, 20 12:47 PM

एनसीबी पर महाराष्ट्र के मंत्री ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- 'एनसीबी उन लोगों को गिरफ्तार कर रही है जो ड्रग्स लेते होंगे। वे नशे के आदी हैं, उन्हें रिहैब सेंटर भेजना चाहिए न कि जेल। एनसीबी का काम ड्रग ट्रैफिकर्स को पकड़ना है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्या एनसीबी फिल्म इंडस्ट्री से नशे के आदी हुए लोगों को पकड़ कर उन ट्रैफिकर्स को बचा रही है।'

 

22 Nov, 20 11:52 AM

कोरोना के बढ़ते मामले, केंद्र सतर्क

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्र ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक स्पेशल टीम को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया। ये टीम कोविड के खिलाफ रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

22 Nov, 20 11:50 AM

पीएम मोदी ने रखी पेयजल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में मौजूद हैं।

22 Nov, 20 11:12 AM

दिल्ली में नहीं रूक रही कोरोना की रफ्तार

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 5,879 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 12.90 प्रतिशत रही। साथ ही 111 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल 8,270 हो गई। पिछले 10 दिनों में चौथी बार दैनिक मौतों की संख्या 100 से अधिक रही है। किसी एक दिन में सर्वाधिक 8,593 मामले 11 नवंबर को सामने आए थे और उस दिन 85 मरीजों की मौत हो गयी थी। (पीटीआई के हवाले से)

 

22 Nov, 20 10:01 AM

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण के 45,209 नए मामले

भारत में कोरोना संक्रमण के 45,209 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या अब देश में 90,95,807 हो गई है। वहीं, इसी अवधि में 501 लोगों की मौत हुई है। अब कोरोना से कुल मृतकों की संख्या देश में 1,33,227 हो गई है। देश में अभी एक्टिव केस 4,40,962 है।

 

22 Nov, 20 09:05 AM

मिजोरम कोरोना अपडेट

मिजोरम में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 40 नए केस मिले हैं। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 3647 हो गई है। अब तक 3157 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, 5 लोगों की मौत अब तक कोरोना से राज्य में हुई है।

22 Nov, 20 09:02 AM

भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया गिरफ्तार

NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया है। NCB ने करीब 18 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात उनको गिरफ्तार किया। क्या है पूरी खबर..यहां पढ़िए. साथ ही भारती सिंह की गिरफ्तारी से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए इस वीडियो को भी देख सकते हैं।

22 Nov, 20 08:58 AM

गया में नक्सली ढेर

बिहार: गया जिले के महूरी गांव में बीती रात हुए एनकाउंटर में एक नक्सली मारा गया। उसे 205 CoBRA कमांडो दस्ते ने दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मार गिराया। मारे गए नक्सली के पास से एक एके-47 रायफल, एक INSAS रायफल और मैगजीन बरामद हुआ। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारकोरोना वायरसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसभारती सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोविड-19 इंडियाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील