भारती सिंह के बाद उनके पति को भी NCB ने किया गिरफ्तार, दोनों ने गांजा सेवन की बात स्वीकार की, जानिए कितनी हो सकती है सजा

By विनीत कुमार | Published: November 22, 2020 08:25 AM2020-11-22T08:25:27+5:302020-11-22T08:32:19+5:30

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के घर से छापे में गांजा मिला था। दोनों ने गांजा सेवन की भी बात स्वीकार की है।

After Bharti Singh her husband Haarsh Limbachiyaa arrested by NCB, both accepted consumption of Ganja | भारती सिंह के बाद उनके पति को भी NCB ने किया गिरफ्तार, दोनों ने गांजा सेवन की बात स्वीकार की, जानिए कितनी हो सकती है सजा

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया है (फाइल फोटो)

Highlightsभारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को भी एनसीबी ने करीब 18 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कियाएनसीबी ने कल मारा था भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर छापा, अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद किया गया था

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कल भारती सिंह को एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। NCB ने करीब 18 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात भारती सिंह के पति को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने गांजा सेवन की बात स्वीकर की है। 

इससे पहले शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में भारती सिंह के अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद किया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी ने बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच के सिलसिले में भारती सिंह के घर और ऑफिस की तलाशी ली थी। 


भारती के घर से मिला 86.5 ग्राम गांजा

एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। एनसीबी ने बयान में कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया। 

ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत 'छोटी मात्रा' है। एक हजार ग्राम गांजा तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। मात्रा (20 किग्रा या इससे अधिक) होनेपर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। 

बता दें कि भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं। एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच कर रही है।

(भाषा इनपुट)

Web Title: After Bharti Singh her husband Haarsh Limbachiyaa arrested by NCB, both accepted consumption of Ganja

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे