लाइव न्यूज़ :

धनखड़ ने कहा- कुछ लोग अपनी ‘जुबान पर लगाम नहीं लगा रहे’, हर गेंद खेलने की आवश्यकता नहीं

By भाषा | Updated: November 15, 2019 13:40 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धनखड़ पर परोक्ष हमला करते हुए कहा था कि संवैधानिक पदों पर आसीन लोग भाजपा के मुखपत्र बन गए हैं। बनर्जी ने धनखड़ पर समानांतर सरकार चलाने का आरोप लगाया था। धनखड़ ने बनर्जी के इस आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि क्रिकेट के खेल में हर गेंद को खेलने की आवश्यकता नहीं होती।

Open in App
ठळक मुद्देछ लोग अपनी जुबान का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं और उस पर लगाम नहीं लगा रहे।राज्यपाल ने कहा कि उनके बयानों को पूरी तरह समझे बिना किसी को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग अपनी ‘‘जुबान पर लगाम नहीं लगा रहे’’ लेकिन इसके बावजूद वह राज्य में लोगों की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धनखड़ पर परोक्ष हमला करते हुए कहा था कि संवैधानिक पदों पर आसीन लोग भाजपा के मुखपत्र बन गए हैं। बनर्जी ने धनखड़ पर समानांतर सरकार चलाने का आरोप लगाया था। धनखड़ ने बनर्जी के इस आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि क्रिकेट के खेल में हर गेंद को खेलने की आवश्यकता नहीं होती।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग अपनी जुबान का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं और उस पर लगाम नहीं लगा रहे। क्रिकेट के खेल में हर गेंद को खेलना आवश्यक नहीं है। मैं लोगों की सेवा करना जारी रखूंगा।’’ राज्यपाल ने कहा कि उनके बयानों को पूरी तरह समझे बिना किसी को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

उनके इस बयान से एक दिन पहले धनखड़ और राज्य सरकार के बीच ‘बुलबुल’ चक्रवात के कारण हुए तबाही के लिए राहत वितरण को लेकर गुरुवार को नये सिरे से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। धनखड़ ने 300 किलोमीटर की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर के उनके अनुरोध का जवाब नहीं देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की थी और कहा था कि मुख्यमंत्री उनसे कोई संवाद करती हैं, तो वह 24 घंटे में जवाब देते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का की यात्रा के लिए धनखड़ को एक हेलीकॉप्टर मुहैया कराने की अनुमति देने का अनुरोध बृहस्पतिवार को ठुकरा दिया गया था। राज्य सरकार ने एक सप्ताह दूसरी बार इस तरह का अनुरोध अस्वीकार किया है।

धनखड़ को शुक्रवार सुबह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने फरक्का गए। राज भवन के एक सूत्र ने कहा कि हेलीकॉप्टर के लिये अनुरोध काफी समय रहते किया गया था लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल की यात्रा के लिये हेलीकॉप्टर की जरूरत पर सवाल उठाते हुए इसे ‘‘बेतुका’’ और ‘‘जनता के पैसे का दुरुपयोग’’ करार दिया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालबुलबुल तूफानममता बनर्जीकोलकातामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील