लाइव न्यूज़ :

UP: शादी में नाच रहे बारातियों के बीच घुसी तेज रफ्तार कार, दूल्हे के भाई समेत 3 लोगों की मौत; चालक की हुई ये हालत

By भाषा | Updated: February 9, 2023 12:13 IST

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस दुर्घटना में विकास(38), महेन्द्र (40) और वरुण(16) की मौत हो गयी और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गये।

Open in App
ठळक मुद्देइस दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने कार चालक को पकड़ कर जम कर पीटा। पुलिस ने पिटाई से बुरी तरह जख्मी चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। कार चालक बिट्टू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक तेज रफ्तार कार के शादी में नाच रहे बारातियों के बीच घुस जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और जबकि 4 अन्य घायल हो गए। इस दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने कार चालक को पकड़ कर जम कर पीटा। पुलिस ने पिटाई से बुरी तरह जख्मी चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस दुर्घटना में विकास(38), महेन्द्र (40) और वरुण(16) की मौत हो गयी और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गये। उन्होंने बताया कि जिस कार से यह हादसा हुआ उसे कब्जे में ले लिया गया है । उन्होंने बताया कि कार चालक बिट्टू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सिसौला खुर्द के ऋषिपाल के बेटे प्रभात की शादी किठौली के धीर सिंह की बेटी प्रिया के साथ हो रही थी और बाफर गांव के समीप ग्रीन लीफ मंडप में बरात आई थी। कुमार ने बताया कि मंडप के बाहर बारात में शामिल लोग गीत संगीत पर नाच रहे थे कि उसी दौरान मेरठ की तरफ से बागपत जा रही एक कार नाच रहे बारातियों के बीच घुस गई। उन्होंने बताया कि चार घायलों घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :मेरठसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण