लाइव न्यूज़ :

वाजपेयी की याद में ग्वालियर में बनेगा भव्य स्मारक : मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:21 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए वाजपेयी के जन्म स्थान ग्वालियर में उनकी स्मृति में एक भव्य स्मारक के निर्माण की घोषणा की। चौहान ने यहां शौर्य स्मारक में वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्हें अजातशत्रु (ऐसे व्यक्ति जिनका कोई दुश्मन नहीं होता) की संज्ञा दी और कहा कि महान नेता की स्मृति में ग्वालियर में एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के सामने भी कभी समझौता नहीं किया। भारत द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने के समय कुछ देशों ने इसका विरोध किया था, लेकिन अटल जी अपने संकल्प पर अटल रहे। राष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता थी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने वाजपेयी को एक आदर्श नेता बताया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रुप में तीन बार देश की सेवा की और 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में उनका निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

स्वास्थ्यAyushman Bharat: जबलपुर-ग्वालियर के 2 अस्पताल पर गाज?, आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गलत पैकेज लगाए और धोखा देकर?

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

भारतमध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नवग्रह मंदिर में भगदड़ में महिला की मौत, छह घायल

क्राइम अलर्ट4-5 राउंड फायरिंग कर पति सोनू तोमर ने पत्नी रुचि को भून डाला?, लंबे समय से चल रहा था विवाद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब