लाइव न्यूज़ :

कोरोना के रोगी के शव को ट्रैक्टर पर रखकर स्वयं श्मशान ले गया एक सरकारी डॉक्टर

By भाषा | Updated: July 13, 2020 18:08 IST

पेड्डापल्ली जिला प्रशासन ने पीपीई समेत सभी बचाव उपकरण मुहैया कराये थे और शव को भी संक्रमण मुक्त किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर श्रीराम ने पीपीई पहनकर खुद ही ट्रक्टर चलाया और शव को श्मशान ले गए।जिला प्रशासन ने पीपीई समेत सभी बचाव उपकरण मुहैया कराये थे और शव को भी संक्रमण मुक्त किया गया था।जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर श्रीराम ने बताया कि मृतक के परिजन को भी पीपीई पहनाया गया।

हैदराबादतेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में कोरोना वायरस के मरीज की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों में उपजे भय को दूर करने के लिए एक चिकित्सक स्वयं ही ट्रैक्टर चलाकर शव को श्मशान घाट तक लेकर गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार को एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 मरीज की मौत हो गई।

जिले के इस अस्पताल में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला था और शव को ले जाने के लिए तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रक्टर की व्यवस्था की गयी। एक अधिकारी ने बताया कि नगर निगम चालक और अन्य चालक कोरोना की वजह से मरे व्यक्ति के शव को श्मशान गृह तक ले जाने से डर रहे थे।

इस डर को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर श्रीराम ने पीपीई पहनकर खुद ही ट्रक्टर चलाया और शव को श्मशान ले गए। जिला प्रशासन ने पीपीई समेत सभी बचाव उपकरण मुहैया कराये थे और शव को भी संक्रमण मुक्त किया गया था।

श्रीराम ने बताया कि मृतक के परिजन को भी पीपीई पहनाया गया। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ बचाव वाले सभी कदम उठाए गए। सभी चीजें हमने नियम के अनुसार की। नगर निगम के चालक के लिए यह नए तरह का मामला था।

ट्रैक्टर सिर्फ इसलिए चलाया ताकि उसे आश्वास्त किया जा सके और यह भी दिखाया जाए कि प्रशासन कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर है। सरकारी प्रशासन में खास तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब