लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स में लगी आग, मची अफरा-तफरी; मथुरा के होटल में आग लगने से दो की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2022 12:44 IST

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग लगने से कॉम्‍प्‍लेक्‍स में अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर भागते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देशॉपिंग कॉम्पलेक्स हजरतगंज बाजार में स्थित है जहां सुबह आग लगी।शॉपिंग कॉम्पलेक्स में कई कोचिंग सेंटर और दुकानें हैं।

लखनऊः राजधानीलखनऊ के हजरतगंज बाजार स्थित एक शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स में बृहस्‍पतिवार सुबह आग लग गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग हजरतगंज स्थित प्रिंस कॉम्‍प्‍लेक्‍स में लगी, जिसमें कई कोचिंग सेंटर और दुकानें हैं।

जानकारी के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग लगने से कॉम्‍प्‍लेक्‍स में अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर भागते नजर आए। यह कॉम्‍प्‍लेक्‍स हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के ठीक पीछे स्थित है।

वहीं मथुरा के एक होटल में भी आग लगने की सूचना है। सीएमओ कार्यालय के नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ भूदेव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम मौके पर भेजी गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया जिसमें से एक घायल को आगरा रेफर कर दिया गया है। बकौल डॉ भूदेव- हमें वहां से 2 शव मिले हैं जिनकी मृत्यु दम घुटने से हुई है।

मथुरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि पहले मंजिल (होटल के) पर स्टोर रूम में आग लगी है। आग में 2 लोग झुलसे हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

टॅग्स :लखनऊअग्निकांडआगमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप