लाइव न्यूज़ :

हरियाणा से 328 बसों में 9992 श्रमिक पहुंचे उत्तर प्रदेश, राज्य सरकार ने दिए 10 से 15 लाख क्षमता वाले क्वारंटीन केंद्र बनाने का निर्देश

By सुमित राय | Updated: April 27, 2020 16:20 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जनपद में 15 से 25 हजार की क्षमता के क्वारंटीन केंद्र बनाने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा से 328 बसें आई हैं, जिसमें 9992 श्रमिक उत्तर प्रदेश आए।यूपी में 10 से 15 लाख क्षमता के क्वारंटीन केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है।उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में अब तक 1955 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, इस कारण कई राज्यों में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार अपने हरियाणा में फंसे 9992 मजदूरों 328 बसों के द्वारा वापस लाई है। अतिरिक्त प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी मजदूरों का मेडिकल टेस्ट किया जा चुका है।

अवनीश अवस्थी ने बताया, "हरियाणा से कल 328 बसें आई हैं, कल 9992 श्रमिक हमारे प्रदेश में आए हैं, इनका मेडिकल टेस्ट हो चुका है।" उन्होंने आगे बताया, "हर जनपद में 15 से 25 हजार की क्षमता के क्वारंटीन केंद्र बनाने का निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया है। इस प्रकार प्रदेश में लगभग 10 से 15 लाख लोगों की क्षमता के क्वारंटीन केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में अब तक 1955 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और राज्य में 31 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 335 लोग ठीक भी हुए हैं।

देश में आ चुके हैं करीब 28 हजार मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के 27892 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 872 लोगों की मौत हो चुकी है और 6184 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में 20835 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशहरियाणाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?