लाइव न्यूज़ :

98 साल की अम्मा ने पीएम मोदी से कहा- कक्षा चार पास कर ली है, अब आगे पढ़ना चाहती हूं, 105 साल की बुजुर्ग भी इनसे हो गई थी प्रेरित

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 9, 2020 06:13 IST

केरल की रहने वाली कार्तिआनी सौ साल से ऊपर की एक और बुजुर्ग महिला भी पढ़ने के लिए प्ररित कर चुकी हैं। भागीरथी अम्मा ने जब राज्य के साक्षरता मिशन के तहत चौथी कक्षा पास की तब वह 105 साल की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपढ़ाई लिखाई की कोई उम्र नहीं होती, केरल की 98 वर्षीय कार्तिआनी अम्मा इस बात की जीता जागता उदाहरण हैं और लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं।कार्तिआनी अम्मा ने इस उम्र में चौथी कक्षा की पास की है। उन्हें इस बार नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

पढ़ाई लिखाई की कोई उम्र नहीं होती, केरल की 98 वर्षीय कार्तिआनी अम्मा इस बात की जीता जागता उदाहरण हैं और लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। कार्तिआनी अम्मा ने इस उम्र में चौथी कक्षा की पास की है। उन्हें इस बार नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

98 वर्ष की कार्तिआनी अम्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि हाल में चौथी कक्षा 98 फीसदी अंकों के साथ पास की है और आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने हाल में कक्षा चार पास कर ली है, अब मैं आगे पढ़ना चाहती हूं।''

कार्तिआनी अम्मा ने पीएम मोदी को यह भी बताया कि उन्होंने कंप्यूटर सीखना भी शुरू कर दिया है। 

केरल की रहने वाली कार्तिआनी सौ साल से ऊपर की एक और बुजुर्ग महिला भी पढ़ने के लिए प्ररित कर चुकी हैं। भागीरथी अम्मा ने जब राज्य के साक्षरता मिशन के तहत चौथी कक्षा पास की तब वह 105 साल की थीं।

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति पुरस्कार वितरित किए। यह समारोह राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया था। 

महिला और बाल विकास मंत्रालय नारी शक्ति पुरस्कार देता है। समाज में महिला सशक्तीकरण के लिए असाधारण योगदान देने वाली महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाता है। यह एक राष्ट्रीय पुरस्कार है जिसे हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सम्मान और मान्यता के रूप में दिया जाता है। कार्तिआनी अम्मा जैसे लोग इस पुरस्कार की वास्तव में शोभा बढ़ाते हैं।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए