लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोविड-19 के 96 नये मामले, आंध्र में 10 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:53 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,378 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,16,680 हो गई है। वहीं, महामारी से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 13,877 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,139 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,88,101 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,702 हो गई है। राज्य में पिछले आठ दिनों में संक्रमण की दर घटकर 7.55 प्रतिशत हो गयी है। उधर आंध्र प्रदेश में संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 98.60 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 0.69 प्रतिशत हो गयी है। प्रकाशम जिले में साप्ताहिक संक्रमण दर में 0.51 प्रतिशत, कृष्णा में 0.27 प्रतिशत, विजयनगरम में 0.18 प्रतिशत और एसपीएस नेल्लोर में 0.04 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान बुरी तरह प्रभावित पूर्वी गोदावरी जिले में संक्रमण की साप्ताहिक दर में 1.48 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, गोवा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 96 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 1,74,146 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 3,201 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 72 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,70,031 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 913 हो गयी है। गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान 6,757 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है। राज्य में अब तक 12,20,683 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 89 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,618 हो गयी जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 4,409 पर ही स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में जम्मू क्षेत्र से 16 जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 73 नये मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 48 नये मरीज मिले जबकि बडगाम जिले में 11 नये मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,320 हो गयी है जबकि अब तक 3,19,889 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के 45 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्रिकेटईशान किशन ने 'व्हिसल पोडू' कहकर सीएसके प्रशंसकों को किया ट्रोल?, स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा, तुम्हें प्लेऑफ से बाहर कर दिया, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की