लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 91 साल की महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2021 17:45 IST

चक्रवाती तूफान तौकते के बाद यास भी लोगों को डरा रहा है। हालांकि हर तूफान के साथ कुछ सकारात्मक कहानियां भी सामने आती हैं, जो हौसला भी देती हैं और मानवता की मिसाल भी बन जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शेयर किया वीडियो पुलिसकर्मियों के जज्बे की लोग कर रहे हैं तारीफ

चक्रवाती तूफान तौकते के बाद यास भी लोगों को डरा रहा है। हालांकि हर तूफान के साथ कुछ सकारात्मक कहानियां भी सामने आती हैं, जो हौसला भी देती हैं और मानवता की मिसाल भी बन जाती है। ऐसी ही एक कहानी है 91 साल की एक महिला की। जिसे कंधे पर उठाकर के कुछ पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सामने आया है और लोग पुलिसकर्मियों के जज्बे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

चक्रवाती तूफान यास का असर पूर्वी तटीय इलाकों में साफ नजर आ रहा है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। तूफान के कारण ओडिशा में व्यापक रूप से देखा जा रहा है। तेज हवाएं चल रही हैं, ऐसे में प्रशासन नहीं चाहता है कि कोई अनहोनी घट जाए।

पुलिस ने महिला को रेस्क्यू किया

ओडिशा में एक बुजुर्ग महिला तूफान में फंस गई थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे वहां से निकाला। पुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। जिसमें नजर आ रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी एक लाठी के सहारे महिला को सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं। इस दौरान तेज हवांए भी उनके इरादों को डिगा नहीं पाती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पुलिसकर्मियों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए हैं और इसे शेयर किया है। 

ठाकुर ने पुलिस के काम को सराहा

ठाकुर ने भी अपने ट्वीट में पुलिस की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि यह काम तलचुआ पुलिस ने किया है और इसके लिए उन्होंने ओडिशा पुलिस के इंस्पेक्टर एसके बरिक और अन्य पुलिसकर्मियों की भी तारीफ की है। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफानयास चक्रवात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतCyclone Ditwah: दक्षिणी भारत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा का असर, झमाझम बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, भूस्खलन की कोई संभावना नहीं

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सारे एग्जाम पोस्टपोन, उड़ानें रद्द

भारतचक्रवात दित्वा को लेकर हाई अलर्ट, इन 4 राज्यों में तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा; भयंकर तबाही की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण