लाइव न्यूज़ :

भारत-इजरायल के बीच कृषि और रक्षा समेत इन मुद्दों पर हुए अहम करार, बैठक की 9 बड़ी बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 15, 2018 17:31 IST

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की छह दिवसीय भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है। हुए जरूरी करार...

Open in App

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं की गर्मजोशी साफ तौर पर देखी जा सकी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने एक दूसरे की तारीफों के कसीदे पढ़े। सोमवार को भारत और इजरायल के बीच कृषि, रक्षा और फिल्मों समेत कुल 9 मुद्दों पर करार की सहमति बनी। पीएम मोदी ने इन समझौतों को नए युग की शुरुआत करार दिया और नेतन्याहू ने पीएम मोदी के भाषण की जमकर तारीफ की। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। दोनों देशों के बीच हुए समझौते से जुड़ी 9 जरूरी बातें...

1. पीएम मोदी ने समझौतों की जानकारी देते हुए कहा कि इजरायल की तकनीक का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र में किया जाएगा। इजरायली तकनीकि से भारत में कृषि क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा।

2. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मुंबई धमाकों को याद करते हुए कहा कि 26/11 के धमाकों से इजरायल को काफी दुख हुआ है। दोनों देश आतंक के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए एकसाथ काम करेंगे।

3. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में रक्षा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई का लाभ इजरायल और भारत दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र को होगा।

4. कृषि और रक्षा के अतिरिक्त दोनों देशों के बीच साइबर सुरक्षा, तेल और ऊर्जा, अंतरिक्ष के क्षेत्र में समझौते हुए हैं।

5. दोनों देशों के बीच फिल्म शूटिंग के लिए भी समझौता हुआ। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी बॉलीवुड के प्रशंसक रहे हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है।

6. जुलाई 2017 में पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान हुए साइबर सिक्यॉरिटी को लेकर समझौता हुआ था, जिसे और व्यापाक बनाया गया। 

7. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में इजरायल विश्व के अग्रणी देशों में से है। इजरायल के साथ मिलकर भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करेगा।

8. भारत और इजरायल के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए होम्योपैथिक दवाओं को लेकर भी करार हुआ।

9. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भारत दौरे के दूसरे दिन दोनों देशों के बीच 9 मुद्दों पर सहमति बनी।

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदीइजराइलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप