लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 9 सैन्यकर्मियों की मौत: अधिकारी

By रुस्तम राणा | Updated: August 19, 2023 22:17 IST

अधिकारियों के मुताबिक, यह त्रासदी शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा जिले में केरी के पास हुई। उन्होंने कहा कि स्थान पर बचाव अभियान चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के मुताबिक, यह त्रासदी शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा जिले में केरी के पास हुईरक्षा अधिकारियों ने कहा, "घटना में कई अन्य घायल हुए हैं, सैनिक लेह के पास कारू गैरीसन से क्यारी की ओर जा रहे थे

लद्दाख: समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में एक सैन्य वाहन के गहरी घाटी में गिर जाने से 9 सैन्यकर्मियों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक, यह त्रासदी शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा जिले में केरी के पास हुई। उन्होंने कहा कि स्थान पर बचाव अभियान चल रहा है।

रक्षा अधिकारियों ने कहा, "घटना में कई अन्य घायल हुए हैं। सैनिक लेह के पास कारू गैरीसन से क्यारी की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।" उन्होंने आगे कहा, "मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है जबकि एक घायल हो गया है।"

पिछले साल भी 27 मई को लद्दाख के तुतुर्क इलाके में श्योक नदी में सेना के जवानों को ले रहा वाहन गिर जाने से 8 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 19 जख्मी हो गए थे। तब सेना के साथ जुड़ा जो वाहन नदी में गिरा था उसे चलाने वाला कश्मीरी ड्राइवर हादसे से पहले कूद गया था और उसके विरूद्ध मामला अभी भी चल रहाहै। तब इसे ड्राइवर जेहाद का नाम दिया गया था।

सेना प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना का वाहन लेह से नायोमा की तरफ जा रहा था। क्यारी से छह किलोमीटर पहले हादसा हुआ है। ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसा शाम 5.45 बजे हुआ। इस हादसे में 9 जवानो की मौत हो गई।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख में हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है।  मरने वालों में से एक जेसीओ और आठ जवान । एक जवान घायल। प्रवक्ता ने बताया कि पांच गाड़ियों का काफिला था जिनमें से एक अशोक लेलैंड दुर्घटनाग्रस्त हो गया । दुर्घटना लेह से करीब 150 किमी दूर क्यारी इलाके मंे हुई है। यह जगह न्योमा के पास है जो चीन से लगी सीमा के करीब हैं।

जानकारी के लिए पिछले साल 27 मई को लद्दाख के ही तुर्तुक इलाके में जिस सैन्य बस हादसे में 8 सैनिक मारे गए थे वह बस सेना के साथ लगी हुई थी। उस बस को स्थानीय ड्राइवर अहमद शाह ही चला रहा था। हादसे के दिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि ड्राइवर भी हादसे का शिकार हुआ या बच कर भाग निकला। 

काफी तलाशी के बाद भी दुर्घटनास्थल पर उसका कुछ पता नहीं चला था। बाद में पता चला कि बस बेकाबू होते ही वह कूद कर अपनी जान बचा ली थी। इसलिए उस पर केस दर्ज कराया गया था जो अभी भी चल रहा है। इसे तब ड्राइवर जेहाद का नाम भी दिया गया था।

टॅग्स :भारतीय सेनालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील