लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी, मोदी सरकार जल्द कर सकती है ऐलान

By स्वाति सिंह | Published: October 21, 2020 9:04 AM

7th Pay Commission: मोदी सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार वर्ष में बदलाव करने पर विचार कर रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सरकार इसका आधार वर्ष 2016 कर देगी। ऐसा होने पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदशहरे-दिवाली से पहले मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में इजाफा कर सकती है।

7th Pay Commission: दशहरे-दिवाली से पहले मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में इजाफा कर सकती है। मालूम हो कि मार्च में सरकार ने केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की वृद्धि की थी। हालांकि, अप्रैल में सरकार ने महामारी का हवाला देते हुए इसे जून 2021 से लागू करने का फैसला किया था। लेकिन, अब केंद्र सरकार कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा देने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज इस पर फैसला हो सकता है। 

यानी दिवाली से पहले ही सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी संभव है। इसके लिए 21 अक्टूबर 2020 को सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी CPI-IW के बेस ईयर (आधार वर्ष) में बदलाव की घोषणा कर सकती है। इससे 48 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा।  अगर सरकार आधार वर्ष को 2016 कर देती है, तो कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कदम से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी क्योंकि उनका महंगाई भत्ता (DA) CPI-IW की गणना के आधार पर निर्भर है। 

मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के मौके पर तोहफा दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मांग को बढ़ाने की दिशा में खर्च के लिए अग्रिम में राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने एलटीसी कैश वाउचर योजना और स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना का एलान किया था।

टॅग्स :सातवां वेतन आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सीईए क्लेम को लेकर जारी हुआ बड़ा अपडेट, जानें क्या है जानकारी?

भारत7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मोदी सरकार जल्द दे सकती है बकाया महंगाई भत्ता

भारत7th Pay Commission: अब पेंशनभोगियों को बैंक देगी मासिक पेंशन स्लिप, सरकार ने दिए निर्देश, होंगे ये बड़े फायदे

भारतकेंद्रीय कर्मचारियों को अब सप्ताह में सिर्फ 4 दिन करना होगा काम?, मोदी सरकार ने इस सवाल पर दिया ये जवाब 

पर्सनल फाइनेंस7th Pay Commission: एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा, जानें कब होगा ऐलान...

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, विपक्ष ने की जाँच की माग, केस दर्ज

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

भारतLok Sabha Elections 2024: यूपी की 41 सीटों पर भाजपा को इंडिया गठबंधन की चुनौती, सपा-कांग्रेस का जातिगत फार्मूला बनता जा रहा भाजपा की परेशानी

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा