लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मोदी सरकार जल्द दे सकती है बकाया महंगाई भत्ता

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 26, 2022 22:24 IST

मोदी सरकार की अगली कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के बकाये महंगाई भत्ते के विषय में ठोस निर्णय होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार 18 महीने के बकाया महंगाई भत्ते को देने पर गंभीरता से विचार कर रही हैइसके लिए जल्द ही वित्त और कार्मिक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हो सकती हैइस फैसले से लगभग एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिल सकता है

मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्माचारी और रिटायर्ड पेंशनर्स को महंगाई भत्ता देने पर बड़ा फैसला ले सकती है। इसके साथ ही केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता भी देने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

खबरों के मुताबिक मोदी सरकार की होने वाले अगली कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के बकाये महंगाई भत्ते के विषय में ठोस निर्णय होने की उम्मीद की जा रही है।

यदि  केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के हक में यह फैसला लेती है तो अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों को डीए के बकाये के तौर पर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का लाभ मिल सकता है। 

मालूम हो कि संसद के मानसून सत्र में वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट कहा था कि कोरोना की विकट परिस्थितियों में रोके गये केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को फिर से बहाल किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि इस संबंध में अब वित्त मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जल्द ही बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के डीए की बकाया धनराशि को एकमुश्त देने के विषय में मंत्रणा हो सकती है। 

मालूम हो कि सभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में सरकार हर साल दो बार संशोधित करती है। बढ़ती महंगाई के कारण सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में समय-समय पर इजाफा करती रहती है। सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने से लगभग एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलता है।  

टॅग्स :सातवां वेतन आयोगCentral Governmentनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए