लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 6,993 नये मामले, एक दिन की सर्वाधिक संख्या

By भाषा | Updated: July 28, 2020 05:29 IST

तमिलनाडु में सोमवार लगातार तीसरा दिन रहा, जब राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब सात हजारे मामले सामने आये।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में राज्य में अभी कुल इलाजरत मरीज 54,896 हैं। राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़ कर अब 3,571 हो गई

तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,993 नये मामले सामने आये, जो अब तक एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही, राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2,20,716 पहुंच गई। राज्य में अब तक कुल 24,14,713 नमूनों की जांच की गई है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने कहा है कि शहर में अभी 59 निरूद्ध क्षेत्र हैं।

सोमवार लगातार तीसरा दिन रहा, जब राज्य में संक्रमण के करीब सात हजारे मामले सामने आये। इससे पहले रविवार को 6,986 और शनिवार को 6,988 मामले सामने आये थे। राज्य में कोविड-19 से 77 और लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से अब तक हुई मौतों की संख्या बढ़ कर 3,571 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण के नये मामलों में चेन्नई और इसके आसपास के जिलों, चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरूवल्लूर से कुल 2,422 मामले हैं, जबकि शेष मामले राज्य के अन्य जिलों से हैं। कोविड-19 से मरने वाले 77 लोगों में से 69 पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे।

कुल मृतक संख्या बढ़ कर अब 3,571 हो गई, जिनमें सिर्फ चेन्नई में ही 2,032 लोगों की मौत हुई है। राज्य के कुल 2,20,716 मामलों में केवल चेन्नई से ही 95,857 मामले हैं। राज्य में अभी कुल इलाजरत मरीज 54,896 हैं। सोमवार को अस्पतालों से 5,723 लोगों को छुट्टी दिये जाने के साथ अब तक इस रोग से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,62,249 हो गई। 

मुंबई में कोविड-19 परिदृश्य में आया सुधार

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सोमवार को बताया कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,033 नए मरीज सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,129 हो गयी। बीएमसी बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर में संक्रमण से 39 मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर में संक्रमण से 6,119 लोग की मौत हुई है। आज जिन 39 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई उनमें 27 अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

इससे पहले छह और 11 जुलाई को भी संक्रमण से 39 लोग के लोगों की कोविड-19 से मौत हुई थी। अच्छी खबर यह है कि मुम्बई में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 73 फीसद हो गयी जबकि नए मामलों के आने की दर घटकर 1.03 रह गयी। मामलों के दोगुने होने के समय में भी सुधार हुआ है और अब यह 68 दिन हो गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील