लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः 'लॉकडाउन के चलते 67% श्रमिकों की चली गई नौकरी, शहरी क्षेत्र में हालात हुए ज्यादा खराब'

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 13, 2020 09:31 IST

सर्वे में बताया गया है कि शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार सबसे बड़ा नुकसान बनकर उभरा है। जिनमें से 84 फीसदी लोगों का रोजगार चला गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे वर्तमान में जारी लॉकडाउन से 67 फीसदी या फिर यू कहें की दो तिहाई श्रमिकों की नौकरियां जा चुकी हैं। शहरी क्षेत्र में 10 में से 8 श्रमिकों और ग्रामीण क्षेत्र में 10 में से 6 श्रमिकों का रोजगार चला गया है। 

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है। इस दौरान भारी संख्या में श्रमकों की नौकरियां गई हैं। एक सर्वे के मुताबिक, वर्तमान में जारी लॉकडाउन से 67 फीसदी या फिर यू कहें की दो तिहाई श्रमिकों की नौकरियां जा चुकी हैं। शहरी क्षेत्र में 10 में से 8 श्रमिकों और ग्रामीण क्षेत्र में 10 में से 6 श्रमिकों का रोजगार चला गया है। 

अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय ने 10 नागरिक समाज संगठनों के सहयोग से एक सर्वे करवाया है, जिसमें यह जानकारी सामने आई है। यह सर्वे लगभग 4000 लोगों से फोन पर बात करके किया गया है। यह सर्वेक्षण आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र (पुणे), ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में रोजगार, आजीविका और सरकार की राहत योजनाएं के लिए के लिए आयोजित किया गया। इसका मकसद लॉकडाउन के प्रभाव जानना था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में बताया गया है कि शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार सबसे बड़ा नुकसान बनकर उभरा है। जिनमें से 84 फीसदी लोगों का रोजगार चला गया है। वहीं, 76 प्रतिशत वेतनभोगी श्रमिकों और 81 प्रतिशत केजुअल श्रमिकों रोजगार गया है। बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 66 प्रतिशत केजुअल वेतन श्रमिकों ने रोजगार खोया है। इसके बाद 62 प्रतिशत वेतनभोगी श्रमिकों और 47 प्रतिशत ग्रामीण श्रमिकों का रोजगार गया है।

इधर, कोरोना वायरस महामारी से पस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में नई जान डालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के भारी भरमक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। इसका ब्योरा अगले कुछ दिेनों में जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने भारत को आत्मनिर्भर बनने और दुनिया में आगे बढ़ने अवसर उपलब्ध कराया है। 

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू किया जाएगा पर यह पहले के तीन चरणों से काफी अलग होगा। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने जा रहा है। तीसरे चरण में भी कारोबारी गतिविधियों के मामले में कई तरह की रियायतें दी गई। लॉकडाउन के चौथे चरण के बारे में जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब