लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 से 53 और व्यक्तियों की मौत, कुल मामले 25 हजार के नजदीक

By भाषा | Updated: May 13, 2020 04:53 IST

अकेले मुंबई में 14,947 मामले सामने आये हैं और 556 व्यक्तियों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में में कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या बढ़कर 921 हो गई है।पुणे डिविजन में कुल 3,377 मामले सामने आये हैं और 185 व्यक्तियों की मौतें हुई हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1026 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में कुल मामले बढ़कर 24,427 हो गए। वहीं 53 और व्यक्तियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 921 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक सामने आये कोरोना वायरस के कुल मामलों और हुई मौतों में से अकेले मुंबई में 14,947 मामले सामने आये हैं और 556 व्यक्तियों की मौत हुई है। अधिकारी ने कहा कि 53 मौतों में से 28 मौतें अकेले मुंबई में जबकि छह-छह पुणे और पनवेल में हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या बढ़कर 921 हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि पुणे कोरोना वायरस का एक और हॉटस्पॉट है जहां 2621 मामले सामने आये हैं और 155 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे पुणे डिविजन में कुल 3,377 मामले सामने आये हैं और 185 व्यक्तियों की मौतें हुई हैं।

ठाणे डिवीजन जिसमें मुम्बई शहर आता है, वहां कोविड के 18,337 मामले सामने आये हैं और 603 व्यक्तियों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के आंकड़े इस प्रकार हैं : संक्रमण के मामले 24,427, नये मामले 1026, मृतक संख्या 921, अस्पताल से छुट्टी मिले मरीजों की संख्या 5,125, कुल 18,381 मरीजों का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है, अभी तक 2,21,645 लोगों की जांच हुई।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी