लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को विफल बताकर वाईएसआर कांग्रेस के 5 सांसदों ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 6, 2018 12:55 IST

वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों ने ऐसा करने के लिए आंध्र प्रदेश की दूसरी प्रमुख पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसदों को ऐसा करने का चैलेंज दिया है।

Open in App

हैदराबाद, 6 जूनः मोदी सरकार पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिला पाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए वाईएसआर कांग्रेस के पांच सांसदों ने आज सदन से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सांसदों के इस्तीफे के फैसले को 29 मई को पुनर्विचार के लिए वापस कर दिया था। लेकिन बुधवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

यही नहीं वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों ने ऐसा करने के लिए आंध्र प्रदेश की दूसरी प्रमुख पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसदों को ऐसा करने का चैलेंज दिया है।

वाईएसआर कांग्रेस के सुप्रीमो जगनमोहन रेड्डी ने इसकी जानकारी थी। उनके सांसदों ने बीते 6 अप्रैल को ही इस्तीफा दे दिया था। हालां‌कि लोकसभा स्पीकर ने तब उनका इस्तीफा स्वीकार करने से मना कर दिया था। लोकसभा स्पीकर ने उन्हें पुनिर्विचार के लिए कहा था।

लेकिन जगनमोहन रेड्डी अपने फैसले पर कायम होने की बात पहले ही कह चुके ‌थे। इसलिए उनके सांसदों ने अपना फैसला नहीं बदला। इससे पहले राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन (एनडीए) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सहयोगी दल टीडीपी ने भी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर गठबंधन तोड़ लिया था।

इसके बाद टीडीपी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर भी सदन में आने की पेशकश की। इसमें पूरे विपक्ष में उनका साथ दिया।

टॅग्स :वाईएसआर कांग्रेस पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष