लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कठुआ जिले में मिनी बस के खाई में गिरने से 5 लोगों की हुई मौत-15 घायल, नियंत्रण खो देने से हुई दुर्घटना

By आजाद खान | Updated: January 21, 2023 08:07 IST

मामले में पुलिस की अगर माने तो बस मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने एक 60 वर्षीय महिला सहित चार लोगों को घटनास्थल पर मृत पाया है, जबकि 16 अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। यह पर एक मिनी बस के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं इस दुर्घटना में 15 लोग घायल भी हुए है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना शाम को बिल्लावर के सिला गांव में उस समय हुई जब चालक ने एक मोड़ पर निजी बस से नियंत्रण खो दिया था। 

पुलिस के मुताबिक, बस मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने एक 60 वर्षीय महिला सहित चार लोगों को घटनास्थल पर मृत पाया है, जबकि 16 अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई। 

5 लोगों की हुई मौत 15 घायल

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कठुआ जिले में एक मिनी बस जो ओवरलोड थी वह 400 फीट खाई में गिर गई है। ऐसे में इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 15 घायल हुए है जिनका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। जब इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो उनके द्वारा बचाव कार्य जारी किया गया था। 

जानकारी के अनुसार, स्थानीयों ने घायलों को निकाल कर उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नौ घायलों को मेडिकल कालेज कठुआ रेफर कर दिया गया था। ऐसे में घटना की जानकारी पाकर मौके पर थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर सुनील शर्मा अपने पूरे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि देर रात तक बचाव कार्य जारी था। 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने घटना पर जताया दुख

जानकारी के अनुसार, घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन अपनी क्षमता से ज्यादा लोड ले रखा था। उनके अनुसार, वाहन पर सवारी के साथ माल भी क्षमता से ज्यादा लोड था। ऐसे में यग दावा किया गया है कि जिस वाहन की क्षमता 12 लोगों की थी उसमें 25 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मरने वाले और घायलों में से सभी लोग स्थानीय निवासी थी। 

घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है और कहा है कि इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ऐसे में मनोज सिन्हा ने घायलों के जल्दी ठीक होने और इलाज के लिए सभी सुविधा मुहैया कराने की भी बात कही है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसड़क दुर्घटनाKathua
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"