लाइव न्यूज़ :

49वां विजय दिवसः भारतीय सेना की बैंड टुकड़ी ने ‘सारे जहां से अच्छा’ धुन बजाई, बांग्लादेश ने सैन्य ताकत और हथियारों का प्रदर्शन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 20:41 IST

पहली बार परेड में भारतीय सेना की बैंड टुकड़ी भी शामिल हुई। परेड देखने के लिए राष्ट्रपति एम अब्दुल हमीद, प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मंत्री, राजनयिक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। भारतीय सेना की बैंड टुकड़ी का परेड देख रहे लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान उद्घोषक ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान की जानकारी दी।अतिथियों में बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास भी शामिल थी। राष्ट्रपति हामिद ने परेड की सलामी ली।

बांग्लादेश ने सोमवार को 49वां ‘‘विजय दिवस’’ मनाया जो पाकिस्तान से आजादी के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस मौके पर आयोजित परेड में बांग्लादेश ने अपनी सैन्य ताकत और हथियारों का प्रदर्शन किया।

पहली बार परेड में भारतीय सेना की बैंड टुकड़ी भी शामिल हुई। परेड देखने के लिए राष्ट्रपति एम अब्दुल हमीद, प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मंत्री, राजनयिक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। भारतीय सेना की बैंड टुकड़ी का परेड देख रहे लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

भारतीय टुकड़ी ‘‘सारे जहां से अच्छा’’ धुन बजा रही थी। इस दौरान उद्घोषक ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान की जानकारी दी। परेड मैदान में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी)के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा के साथ एनसीसी के 20 भारतीय छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहा।

अतिथियों में बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास भी शामिल थी। राष्ट्रपति हामिद ने परेड की सलामी ली। खुली जीप पर सवार होकर राष्ट्रपति ने परेड कमांडर मेजर जनरल मोम्मद अकबर हुसैन के साथ विजय परेड का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि इसी दिन 1971 में लेफ्टिनेंट जनरल अमिर अब्दुल्ला खान नियाजी के नेतृत्व में 93,000 पाकिस्तानी जवानों ने ढाका में लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा की कमान में भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान को स्वतंत्र बांग्लादेश घोषित किया गया था।

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसबांग्लादेशपाकिस्तानशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील